11 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में करमा मिलन समारोह, तैयारियाँ पूरी

रांची : झारखंड की परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करने के लिए 11 सितंबर को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में करमा मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। आदिवासी-मूलवासी मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में मंच के अध्यक्ष सूरज टोप्पो ने बताया कि पिछले छह वर्षों से लगातार यह समारोह मोरहाबादी मैदान में हो रहा है। इस बार भी झारखंड की संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाजों को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन पूरी तरह सामाजिक और सांस्कृतिक आधार पर होगा, जिसका उद्देश्य समाज की अस्मिता और पहचान को मजबूत करना है।

समारोह में झारखंड के मशहूर कलाकार नितेश कच्छप और पवन राजा समेत कई प्रसिद्ध कलाकार भाग लेंगे। विभिन्न खोड़ा दल अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए परंपरा को सहेजने का संदेश देंगे। मंच से कई कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम समाज में भाईचारा और एकता का संदेश देगा।

आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन से पत्राचार किया गया है। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शुरू होकर देर रात 2 बजे तक चलेगा।

प्रेसवार्ता में रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा, मुख्य संरक्षक रमेश सिंह, संरक्षक सोनू खलखो, नरेश पहन, डॉ. कुमार राजा, कार्यकारी अध्यक्ष सूरज टोप्पो, महासचिव विक्की करमाली, कोषाध्यक्ष मोहन तिर्की सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *