न्याय उलगुलान रैली की तैयारी को लेकर कल्पना सोरेन ने घटक दलों के साथ की बैठक

रांची:लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद झारखंड मुक्ति मोर्चा21अप्रैल को न्याय उलगुलान रैली के माध्यम से करेगी। यह न्याय रैली राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में होगी। इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कल्पना सोरेन ने मोर्चा संभाल लिया है। इसी कड़ी में रविवार को कल्पना सोरेन ने इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ बैठक कर रणनीति अख्तियार की है। इसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सीपीआई माले के विधायक विनोद सिंह, राष्ट्रीय जनता दल की ओर से मंत्री सत्यानंद भोक्ता और प्रदेश महासचिव कैलाश यादव शामिल हुए। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय भी इस बैठक में मौजूद रहे।
वहीं रैली को सफल बनाने के लिए कल्पना सोरेन ने जिलावार झामुमो के जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारियों के साथ बैठक कर उन्हें टास्क सौंपा है।
वहीं झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भाजपा ने एक साजिश के तहत फंसाने का काम किया है। प्रदेश की जनता में भाजपा के पार्टी आक्रोश है। इसी आक्रोश में झामुमो न्याय उलगुलान रैली आयोजन कर रही है। इसमें लाखों लोग इसमें शामिल होंगे।
वहीं राजद के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने कहा कि झामुमो की न्याय उलगुलान रैली में राजद का समर्थन है। इस रैली में राजद नेता सह बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आयेंगे। यह रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि न्याय उलगुलान रैली में लाखों की भीड़ देखकर भाजपा नेताओं का पसीना छूटेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *