रांची-खूंटी राष्ट्रीय राजमार्ग-75E जर्जर, वहन चालकों सहित आम लोगों को हो रही परेशानी

रांची: राष्ट्रीय राजमार्ग-75E रांची-खूंटी मार्ग जर्जर होने से वहन चालकों सहित आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हमेशा इस सड़क पर दुर्घटना होती है और कई की जान भी जा चुकी है। वैसे तो यह राजमार्ग रांची से चाईबासा जाती है, रास्ते में सैकड़ों जगहों पर गड्ढे बने हुए है।

सबसे अधिक जर्जर तुपुदाना से आगे बढ़ने पर हूलहंदू , कालामाटी के पास है। बारिश के समय सड़क के गद्दे में पानी भर जाता है,इससे सड़क दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। हाल के दिनों में भी इस सड़क पर दुर्घटना हुई थी। हुलहंडू के पास सेक्रेट हार्ट स्कूल है। इसमें राजधानी रांची और खूंटी के कई अधिकारी और आसपास गांव के बच्चे पढ़ते हैं। यही नहीं इस सड़क से खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,पेयजल एवम स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर सहित कई मंत्रियों का हमेशा आना जाना रहता है। इसके बावजूद इस सड़क पर न तो राज्य सरकार और न ही केंद्र सरकार को कोई परवाह है। स्थानीय लोगों में राज्य सरकार और केंद्र सरकार के प्रति आक्रोश है।
कालमाटी के पास जर्जर सड़क जल्द मरामती नहीं कराए जाने पर स्थानीय लोगों ने आंदोलन की धमकी दी है। सड़क जाम करने की भी बात कही है।
खूंटी के पॉलीटिकल नेता दिलीप मिश्रा ने कहा है कि रांची खूंटी मार्ग बहुत दिनों से जर्जर है। कई बार हमने एनएच की मरमती के लिए अभियंता को पत्र लिखा है। यहां तक की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी पत्र प्रेषित किया है। लेकिन राज्य सरकार भी इसपर कोई पहल नहीं कर रही है। सड़क पर चलने वाले आम लोग अब भगवान भरोसे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *