एक्शन में रांची पुलिसः चुटिया में हुए डबल मर्डर के आरोपी को दबोचा

रांचीः रांची पुलिस नें चुटिया में हुए डबल मर्डर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के एक दिन बाद ही पुलिस ने यह गुत्थी सुलझा ली है। इस कांड के मुख्य आरोपी चंदन कुमार को पुलिस ने दबोच लिया है। चंदन कुमार ने भी इस हत्याकांड में अपनी संल्पित्ता स्वीकार कर ली है। बताते चलें कि रविवार को चुटिया में स्थित होटल शिवालिक में बाप-बेटे की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार हत्या बड़े ही सुनियोजित तरीके से की गई। पहले बहला फुसला कर नागेश्वर महतो ऐर अभिषेक महतो को खाने में नशीला पदार्थ खिलाया गया। जब वे दोनों बेहोश हो गए तो फिर दोनों की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बताते चलें कि नागेश्वर महतो की बेटी की शादी चंदन कुमार से तय हुई थी। हत्या के पीछे की वजह ब्लैकमेलिंग भी बताई जा रही है। चंदन के साथ नागेश्वर महतो की बेटी का शारीरिक संबंध भी था। इसकी वीडियो नागेश्वर महतो के बेटे अभिष्क महतो के हाथ लग गई थी। इसके बाद अभिषेक चंदन को फंसा देने की धमकी भी देने लगा। इसी वजह से चंदन ने इस वारदात को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *