भाजपा ने 14लोकसभा क्षेत्रों के लिए लोकसभा प्रभारी ,संयोजक एवम सह संयोजक की सूची जारी किया

रांची: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को राज्य के 14लोकसभा क्षेत्रों के लिए लोकसभा प्रभारी ,संयोजक एवम सह संयोजक की सूची घोषित की है। प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू के हस्ताक्षर से यह सूची जारी हुई है।
सूची के मुताबिक राजमहल लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी राकेश प्रसाद, संयोजक अनंत ओझा और सह संयोजक दुर्गा मरांडी को बनाया गया है। दुमका के लिए राज परिवार प्रभारी, संयोजक रणधीर सिंह, सह संयोजक निवास मंडल। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के लिए गणेश मिश्र प्रभारी, संयोजक अशोक भगत, सह संयोजक गौरवकांत प्रसाद। गिरिडीह के लिए राज सिंह राज सिन्हा प्रभारी, संयोजक प्रकाश सेठ और सह संयोजक सुरेंद्र राज को बनाया गया है। धनबाद के लिए सुरेश साहू प्रभारी आयोजक सत्येंद्र कुमार सिंह और सह संयोजक रोहित लाल सिंह। कोडरमा के लिए कालीचरण सिंह को प्रभारी, संयोजक रामचंद्र सिंह, सह संयोजक दिलीप वर्मा। हजारीबाग के लिए प्रभारी शशि भूषण भगत, संयोजक टुन्नू गोप, और सह संयोजक कुंटू बाबू। रांची के लिए बालमुकुंद सहाय प्रभारी, संयोजक संजीव विजय वर्गीय सह संयोजक रमाकांत महतो। खूंटी के लिए रविंद्र कुमार राय प्रभारी, संयोजक उदय सिंह देव, सह संयोजक ओम प्रकाश साहू। लोहरदगा लोकसभा के लिए मनोज सिंह प्रभारी,संयोजक भुनेश्वर साहू और सह संयोजक सन्नी टोप्पो को बनाया गया है। जमशेदपुर के लिए प्रदीप वर्मा प्रभारी,संयोजक नंद जी प्रसाद और सह संयोजक लक्ष्मण टुडू।चाईबासा के लिए प्रभारी डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी,संयोजक संजू पांडे और सह संयोजक शशि भूषण सागर। चतरा के लिए आदित्य साहू प्रभारी, संयोजक राजधानी यादव और सह संयोजक अशोक शर्मा। पलामू के लिए विनय लाल प्रभारी,संयोजक विपिन बिहारी सिंह और सह संयोजक अलखनाथ पांडे को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *