सेवा भाव के तहत भाजपा नेता गुलचंद ने रोयांग में किया फल व् मास्क का वितरण

गिद्दी: सेवा भाव के तहत भाजपा नेता गुलचंद महतो के द्वारा रोयांग में फल एवं मास्क का वितरण जरूरतमंदों के बीच किया गया। 11 अप्रैल को रोयांग गांव में जरूरतमंदों के बीच फल एवं मास्क का वितरण लोगों के बीच में करते हुए,भाजपा नेता गुलचंद महतो ने कहा कि प्रदेश एवं जिला के निर्देशानुसार सेवा भाव के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हमेशा उक्त कार्य किया जाता रहता हैं।इस मौके पर संतोष कुमार महतो,हरिश्चंद्र महतो,चंद्रदेव महतो,विष्णु कुमार, मनिष कुमार, मुकेश कुमार महतो,सुनीता देवी, मंगरी देवी, रीना देवी मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *