झारखंड के कैबिनेट मंत्री चंपई सोरेन को हॉस्पीटल से मिली छुट्टी

रांची। झारखंड के कैबिनेट मंत्री चंपई सोरेन को मंगलवार को हॉस्पीटल से छुट्टी दे दी गई। वे टीएमएच जमशेदपुर में एडिमट थे। इसकी जानकारी खद मंत्री ने ट्वीट कर दी। कहा डॉक्टरों के अथक प्रयास और सबों की प्रार्थना से वे अब कुशल हैं. अब चिंता वाली बात नहीं. बताते चलें कि चार अप्रैल को चंपई सोरेन की तबियत बिगड़ी थी। इसके बाद उन्हें एडमिट होना पड़ा था। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी टीएमएच गए। वहां उन्होंने चंपई सोरेन से कुशलक्षेम पूछा। मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता-कार्यकर्ता सोमवार को ही टीएमएच पहुंचने लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *