वन प्रमंडल पदाधिकारी शशांक शेखर ने सांसद कालीचरण मुंडा से की मुलाकात
सिमडेगा :- खूँटी लोकसभा के सांसद कालीचरण मुंडा से सिमडेगा वन प्रमंडल पदाधिकारी शशांक शेखर ने मुलाकात की। इस दौरान जिले में हाथियों के उत्पात और उससे प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा हुई।सांसद मुंडा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हाथी पीड़ित परिवारों को तत्काल लाभ उपलब्ध कराया जाए और प्रभावित इलाकों में नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए रेंजर समय-समय पर हाथी से बचाव की सामग्री ग्रामीणों तक पहुँचाएँ।
वही खूँटी लोकसभा के सांसद कालीचरण मुंडा अपने दो दिवसीय प्रवास पर सिमडेगा पहुँचे। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन ने सांसद से मुलाकात की इस दौरान सांसद ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली।सांसद ने विशेष रूप से एम्बुलेंस की उपलब्धता और उनकी कार्य स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त की। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की तैनाती तथा ग्रामीण क्षेत्रों में इलाज की सुविधा की स्थिति की भी समीक्षा की।सांसद मुंडा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएँ आम जनता से सीधे जुड़ी हुई हैं, इसलिए इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि एम्बुलेंस सेवा सुचारु रूप से चले और मरीजों को समय पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।



