लातेहार से झामुमो विधायक बैद्यनाथ राम सहित झामुमो कार्यकर्ता बैठे उपवास पर

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई की मांग और भाजपा के षड्यंत्र के खिलाफ झामुमो का उपवास कार्यक्रम मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में जारी है। रविवार को उपवास कार्यक्रम के11वें दिन लातेहार विधानसभा क्षेत्र से झामुमो विधायक बैद्यनाथ राम सहित जिले के झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर विधायक बैजनाथ राम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हमारे नेता हेमन्त सोरेन को साजिश के तहत जेल भेजकर विकास कार्यों को बाधित करने का जो प्रयास किया है, झारखंड की आम जनता सब देख रही है। आनेवाले चुनावो मे जनता इसका जवाब देगी। पंचायत स्तर पर भी न्याय यात्रा के माध्यम से लोग निकल रहे हैं।
मौके पर झामुमो लातेहार जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शहदेव ने कहा केंद्र की तानाशाही रवैया के खिलाफ हम सभी झामुमो के कार्यकर्ता पंचायत स्तर पर न्याय यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरुक कर रहे हैं कि किस प्रकार से एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री रहे हेमंत सोरेन जी को राजनीति के तहत जेल भेज कर झारखंड के विकास को बाधित किया गया है।
रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार के तानाशाही के खिलाफ अब झारखण्डी जनता जनता और गुलाम करने को मजबूर है आज इसी के तहत आप देख रहे होंगे कि मुख्यमंत्री आवास में रांची जिला अंतर्गत हजारों हजार के युवा एवं महिलाओं कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा है और हेमंत सोरेन जी के पीछे खड़े होने का संकल्प लिया है।
उपवास कार्यक्रम मे मुख्य रूप से लातेहार जिला से केंद्रीय सदस्य अरुण दुबे, दीपू कुमार सिन्हा, समसुल होदा, शीतमोहन मुंडा जिला परिषद सदस्य बुद्धेश्वर उरांव, जीरा देवी, चंचला देवी, केंद्रिय सचिव नंदकिशोर मेहता जी, रांची से केंद्रीय सदस्य सुशीला एक्का, समनूर मंसूरी, पवन जेडिया, रांची जिला सचिव डॉ हेमलाल मेहता, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, जनक नायक, रामानंद बेदिया, अंतू तिर्की, तालकेश्वर महतो, अरुण वर्मा, बबलू राम, जिला संगठन सचिव आदिल इमाम, जुल्फिकार खान, रामशरण तिर्की, आफताब आलम, संजय राय, अरुण वर्मा, महावीर विश्वकर्मा, कैथरीना तिर्की, अजीजुल, संयुक्त सचिव सुजित उपाध्याय, रतीश द्विवेदी, महिला मोर्चा रांची जिला अध्यक्ष नयन तारा उरांव, उपाध्यक्ष सालो देवी, महानगर अध्यक्ष संगठन सचिव राधा हेंब्रम, राधा बाउरी, महादेव मुंडा, पुष्पा बरदेवा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष फरीद खान, उपाध्यक्ष परवेज आलम, सचिव सुजीत कुजूर, कोषाध्यक्ष विलियम रिचर्ड लकड़ा, सुनिल साहू, अनमोल रतन सांचा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सचिव सोनू मुंडा, संगठन सचिव रमजान रजा, राजेश सिंह, छात्र मोर्चा रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन तिवारी, सचिव असद फेराज टिंकू, सबिबुल रहमान, क्रीड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, गोपाल पांडे, साहिल यादव, कांके प्रखंड अध्यक्ष बेलाल अख़्तर अंसारी, नामकुम प्रखंड अध्यक्ष बिरिश मिंज सचिव मोजाहिद हुसैन, युवा मोर्चा जिला सचिव सोनू मुंडा, संयुक्त सचिव रिशु रितेश, अभिजीत आनंद दुबे, अमन सिंह, इरफ़ान, भास्कर महतो, अतिकुर, अरुण तिर्की, किसान मोर्चा रांची जिला अध्यक्ष झब्बूलाल महतो, सचिव सज्जाद अंसारी, राजेश सिंह, अरुण, कयूम अंसारी, रातु प्रखंड अध्यक्ष बेलाल अख़्तर अंसारी, जाबिर अंसारी, प्रदीप किस्पोटा, सकुंतला देवी, कृष्णा कुमार, कांके प्रखंड सचिव नवीन तिर्की, उपाध्यक्ष मो हनीफ, गोपाल पांडे, साहिल यादव, बेड़ो प्रखंड सचिव रवि निरंजन टोप्पो, लक्ष्मण राम, मो तबरेज, फैयाज साह, राकेश वर्मा, अरुण, विजय रविदास, भोलू मलिक एवं अन्य कई कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *