राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने इसे प्रजातांत्रिक व्यवस्था के लिए घातक बताया

रांची : खिजरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक राजेश कच्छप ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि देश में भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

देश की प्रजातांत्रिक व्यवस्था का गला घोटा जा रहा है,यह देश के लिए अच्छा संकेत नहीं है। वे सोमवार को मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक साजिश के तहत राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करवाया है। भाजपा राहुल गांधी और सोनिया गांधी के लिया क्या क्या अपशब्द नहीं कहा था।लेकिन भाजपा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। राहुल गांधी ने निराव मोदी को चोर कहा था,पूरे मोदी समाज को नहीं कहा था। कांग्रेस सभी समाज और समुदाय का सम्मान करती है। राहुल गांधी के बातों को गलत मतलब निकाला गया। उनपर मानहानि का केस कराया गया। भाजपा को राहुल गांधी से खतरा लगने लगा था।
राहुल गांधी देश की कन्या के लिए लड़ाई लड़ रहे थे। भाजपा आम जनता की आवाज को दबाने के लिए राहुल गांधी को टारगेट की है। राहुल गांधी कांग्रेस के नेता हैं और कांग्रेस एक विचारधारा है। उस विचारधारा को भाजपा समाप्त नहीं कर सकती है।
विधायक ने कहा कि राहुल गांधी जन आवाज हैं,जिस प्रकार से उन्होंने पद यात्रा किया,पैरों से पूरा देश को नाप लिया। भाजपा दो कदम भी आगे चलने नहीं पाई। भाजपा गोडसे के पुजारी है,जबकि कांग्रेस गांधीवाद पर विश्वास रखती है।
अडानी,अंबानी जैसे कुछ कॉर्पोरेट घराने की गोद में भाजपा खेल रही है। पूंजीवादी को बढ़ावा देने का काम कर रही है। यह जनता के लिए अच्छा नहीं है।
वहीं मिशन 2024 पर कहा कि जो सेक्युलर माइंडेड पार्टी है वह कांग्रेस के साथ खड़ी है। राहुल गांधी की सांसदी रद्द होने से विपक्ष पूरी ताकत के साथ कांग्रेस के साथ खड़ी है।2024 में कांग्रेस विचारधारा की जीत होगी।
विधायक ने कहा कि राहुल गांधी के मामले में कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। हमलोग जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे। देश की जनता प्रजातांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *