जमीन अधिग्रहण को लेकर जुरदाग मौजा के टेमटेम टोला में हुई बैठक
खूंटी : कर्रा प्रखंड अन्तर्गत जुरदाग ग्राम में स्थापित पी एम जवाहर नवोदय विद्यालय हेतु अधिग्रहित खाता नंबर 193 की 6.11 एकड़ मतियस मुंडा के नाम से बंदोबस्त जमीन के विषय को लेकर रविवार को जुरदाग मौजा के टेमटेम टोला में विजय तिड़ू की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में उपस्थित झारखण्ड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने कहा कि ग्राम सभा से बिना परामर्श तथा भू स्वामी के बिना सहमति के अधिग्रहण अवैध है। यह अधिग्रहण पेसा कानून एवं भूमि अधिग्रहण कानून 2013 का खुल्लम खुल्ला उलंघन है। संवैधानिक प्रावधानों तथा विशेष अधिकारों का अवहेलना कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बहुत जल्द उपायुक्त महोदया से मिल कर जवाब तलब किया जाएगा, अगर न्यायपूर्ण जवाब नहीं मिलता है तो आंदोलन ही एकमात्र रास्ता बचता है।
मसीहदास गुड़िया ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा एल. आर. डी. सी, खूंटी एवं अंचलाधिकारी, कर्रा से गुहार करने के बावजूद न्याय नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है।
सुबोध पूर्ति ने ग्रामवासियों को आश्वासत करते हुए कहा कि कानूनी प्रक्रिया के बिना आदिवासी जमीन का अधिग्रहण जायज हो ही नहीं सकता है, न्याय देना अधिकारियों की मजबूरी होगी।
बैठक में मुख्य रूप से जोरोंग तिड़ू, फिलिप तिड़ू, सुगड़ तिड़ू, निकोलस चौँरिया, जुनास तिड़ू, डेबा भगत, मरसल तोपनो, तुरतन तिड़ू, सेतेंग तिड़ू, सिसिलिया तिड़ू, मोनिका तिड़ू, बसंती तिड़ू एवं शांति तिड़ू सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।



