झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा-भाजपा झारखंड में गंदी राजनीति कर रही है,राजभवन पर भी उठाया सवाल

रांची : अंकिता की मौत मामले में भाजपा जहां हेमंत सोरेन सरकार को घेरने से बाज नहीं आ रही है,वहीं झामुमो इस मामले पर भाजपा पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगा रहा है। बुधवार को झामुमो प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा हेमंत सोरेन सरकार को बदनाम कर रही है। अंकिता की घटना दुखद है और इसमें आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए। लेकिन झारखंड के अलावा अन्य राज्यों में भी महिला अपराध की घटना हो रही है,उसमे भाजपा मुखरता से आगे क्यों नहीं आती है। यूपी के अलीगढ़ में भी अंकिता जैसी घटना घटी है और उक्त युवती जिंदगी और मौत से जूझ रही है। इस घटना में भाजपा के नेता और मंत्री चुप हैं। झारखंड में ये लोग मजमा लगाकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता के इलाज के लिए जिला प्रशासन ने तत्काल एक लाख रुपए दिया था। साथ ही रिम्स भेजा। जबकि भाजपा सांसद दीपक प्रकाश भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा अंकिता की मदद की झूठी बात करते हैं।भाजपा एक धर्म विशेष पर राजनीति करती है। उन्होंने रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी पर तंज कसा । पूर्व में भाजपा की सरकार में भी इस तरह की कई घटना घटी थी। उस समय भाजपा क्यों चुप रही। उन्होंने कठुआ,हाथरस कांड का भी जिक्र किया। भाजपा की सोच सड़ चुकी है। उन्होंने सीमा पात्रा का जिक्र किया। एक आदिवासी महिला के साथ अत्याचार की घटना होती है,इसपर भाजपा चुप रहती है। भाजपा मजहबी राजनीति करती है। जाति और धर्म देख कर राजनीति करती है। उन्होंने राज्यपाल को भी आड़े हाथों लिया। साथ ही कहा कि निर्वाचन आयोग से यदि कोई पत्र आया है तो राज्यपाल को सार्वजनिक करना चाहिए। राजभवन चुनी हुई सरकार को डिस्टर्ब कर रही है। राजभवन को सारी स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए। इसमें भाजपा की गंदी राजनीति दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *