22वीं नेशनल पेरा स्विमिंग चैंपियनशिप में झारखंड के हरीराम टूडू ने गोल्ड एवं सिल्वर तथा जितेंद्र पटेल ने कांस्य पदक जीता

गुवाहाटी ,असम: में आयोजित 22 वीं नेशनल पेरा स्विमिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में झारखंड ने पहली बार 1 स्वर्ण पदक 1 रजत पदक एवं 1 कांस्य पदक जीत कर इतिहास रचा है। चैंपियनशिप का आयोजन 11 से 13 नवंबर तक गुवाहाटी के डॉ जाकिर हुसैन कंपलेक्स में किया गया,इस चैंपियनशिप में झारखंड से 13 सदस्यीय टीम ने भाग लिया था। सभी ने पेरा स्विमिंग चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन किया जिसमें मधुपुर के हरिराम टुडू ने एक गोल्ड मेडल तथा एक सिल्वर मेडल जीता। तथा रामगढ़ के जितेंद्र पटेल ने कांस्य पदक जीता। टीम में पांच ऑफिसर पेरालिंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार दत्ता, कमेटी के सीईओ पेरा स्विमिंग ईस्ट जोन के सचिव सुनील कुमार विश्वास, कमेटी के वित्तीय प्रबंधक विवेक राज, कोच उज्जवल घोष, कार्यसमिति सदस्य गोवर्धन रजक टीम का नेतृत्व किया। चैंपियनशिप में देश के 25 राज्यों से लगभग 800 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस चैंपियनशिप का मेजबानी पेरालिंपिक एसोसिएशन असम द्वारा किया गया था। झारखंड से भाग लेने वाले खिलाड़ियों में धनबाद से राजकुमार रवानी, सुनील कुमार वर्मा, गोवर्धन रजक, ओम प्रकाश चौहान, शेरू कुमार भुईया, अशोक कुमार भुइया, देवघर से उज्जवल घोष, मधुपुर से हरिलाल टूडू, रामगढ़ से रंजीत कुमार, जितेंद्र पटेल, बोकारो से महावीर चौधरी, साहेबगंज से डॉक्टर घोष, पलामू से मुकेश कुमार चौबे,शामिल थे।
पेरालिंपिक कमेटी ऑफ झारखंड ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक झारखंड के खिलाड़ी हरिराम टूडू एवं जितेंद्र पाटील के जीतने पर हर्ष व्यक्त व्यक्त किया है।पेरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के चयन कमेटी के चेयरमैन डॉक्टर शिवाजी कुमार, कमेटी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशि रंजन प्रसाद, उपाध्यक्ष विजय कुमार दत्ता, कमेटी के सीईओ सुनील कुमार विश्वास, खेल निदेशक सुगंध नारायण,स्टेट को-ऑर्डिनेटर कमल कुमार अग्रवाल, स्टेट मीडिया को-ऑर्डिनेटर संजय सर्राफ, कोच उज्जवल घोष एवं वित्तीय प्रबंधक विवेक राज ने गोल्ड एवं सिल्वर मेडलिस्ट हरिराम टूडू एवं ब्राउन मेडलिस्ट जितेंद्र पाटील को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि कमेटी द्वारा इन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने झारखंड के सभी खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन पर संतोष जाहिर किया है। तथा गोल्ड मेडल जीतने से खिलाड़ियों में उत्साह का संचार हुआ है। उक्त जानकारी कमेटी के स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर संजय सर्राफ ने दी।

प्रेस प्रकाश नार्थ
संजय सर्राफ
स्टेट मीडिया को-ऑर्डिनेटर
पेरालंपिक कमिटी ऑफ़ झारखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *