झारखंड वैश्य मोर्चा के अध्यक्ष महेश्वर साहू हुए कांग्रेस के,थामा पार्टी का दामन

रांची : झारखंड वैश्य मोर्चा के अध्यक्ष महेश्वर साहू अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस भवन में मिलन समारोह का आयोजन किया गया था।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने माला पहनाकर महेश्वर साहू और उनके समर्थकों को कांग्रेस के सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रभावित होकर और देश के वर्तमान माहौल को देखते हुए महेश्वर साहू ने अपने लोगों के साथ कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण की है। देश के वर्तमान हालात मे अच्छे भविष्य के लिए राहुल जी एक उम्मीद की किरण के रूप में देशवासियों को नजर आ रहे हैं। महेश्वर साहू जी लगातार अपने समाज की बातों को उठते रहे हैं और अपने समाज के हित के लिए मांगों को मजबूती के साथ उठाते रहे हैं। राहुल गांधी ने भी पूरे देश की जनता के सामने कांग्रेस का स्पष्ट नजरिया मेनिफेस्टो के माध्यम से भी रख दिया है की जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी, जब से कांग्रेस ने जनता के सामने महंगाई, बेरोजगारी,जातिगत जनगणना, पांच न्याय 25 गारंटी को जनता के सामने पुरे रोड मैप के साथ पेश किया है तब से भाजपा की आंखों से नींद उड़ गई है और वह चुनाव को किसी अन्य दिशा में मोड़ने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन जनता अपने मूल समस्याओं को ध्यान में रखकर ही पूरे देश में मतदान कर रही है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि भाजपा के नफरत की माहौल से निपटना जनता जान गई है, सांप्रदायिकता की जी सीढ़ी पर चढ़कर भाजपा बहुमत लाने का प्रयास कर रही है उसमें वह सफल नहीं होगी। जनता उनके पूरे 10 वर्षों के कार्यकाल का एक्स-रे कर रही है और उसी के अनुरूप इन्हें सबक सिखाने का काम भी चुनाव के दो चरणों में जनता कर चुकी है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अमूल्य नीरज खलखो,सतीश पॉल मुंजनी,सोनाल शांति,कमल ठाकुर,जगदीश साहू,निरंजन पासवान उपस्थित थे।
कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से महेश्वर साहु, मोहन साव, भुनेश्वर साव, डॉ एहसान अहमद सिद्दीकी, मुकेश लाल सिन्दुरिया, सुमन जायसवाल, प्रकाश मंडल, मिथलेश जायसवाल, गणपति साहु, आलोक मंडल, रामदयाल पांडेय, मिथुन कोयरी, राहुल कुमार साहु, बनवारी साव, शकील अख्तर मस्सन, राजेश साव, सुखदेव साव, बासुदेव साव, मोहन साव, ओम प्रकाश साव, भरत केशरी, विजय केशरी, दीपक प्रसाद, अमित साहु, नंद किशोर ठाकुर, रंजन प्रसाद, संजय प्रसाद, अजित कुमार, मो सलीम , विचंल कुमार, निखिल तिवारी आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *