मिशन 2024 के लिए विपक्षी एकता की मुहिम में जेडीयू का अहम रोल होगा : अशोक चौधरी

प्रदेश में जेडीयू का संगठन अगले दो से तीन महीने में नए तेवर में दिखेगा

रांची: मिशन 2024 की तैयारी और प्रदेश में जेडीयू संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। जेडीयू के कद्दावर नेताओं का झारखंड में लगातार प्रवास हो रहा है। इसी कड़ी में तीन दिवसीय दौरे पर प्रदेश जेडीयू के प्रभारी सह बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी,जेडीयू विधायक मनोज यादव, एमएलसी मनोज सिंह पहुंचे हुए हैं। सोमवार को दूसरे दिन स्टेस्ट गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि झारखंड में 2024 से पहले पार्टी का संगठन मजबूत हो जाएगा। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नई रणनीति बनाई गई है। सभी जिला अध्यक्षों के साथ पार्टी के पदाधिकारी लगातार दौरा कर बैठक करेंगे। प्रदेशस्तर पर कमेटी का गठन किया जाएगा। पांचों प्रमंडलों में रैली होगी। वहीं प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी में एक्टिव कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाएगा।
वहीं मिशन 2024 पर कहा कि पूरे देश में विपक्षी एकता के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सीएम नीतीश कुमार इस प्रयास में लगे हुए हैं। पार्टी अध्यक्ष लालन सिंह पिछले दिनों झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर मिशन 2024 पर विपक्षी एकता को मजबूत करने पर चर्चा हुई है। नीतीश कुमार का प्रयास है कि देश में संयुक्त विपक्ष एकत्रित होकर 20 24 का चुनाव लड़े 20 24 के चुनाव में पूरे देश में भाजपा को हराया जाए इसमें सफलता मिल रही है आने वाले समय में विस्तृत रूप रेखा देखने को मिलेंगे विपक्षी एकता के लिए सबको कहीं ना कहीं एक साथ काम करना होगा राजनीतिक दलों के बीच अभी जो बात चल रही है उससे सीटों के लिए कोई मतभेद नहीं होने वाला है जो पार्टी जहां मजबूत है वहां उससे ज्यादा सीटें मिलेगी जरूरत पड़ने पर दोनों को समझौता भी करना होगा झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं विपक्षी एकता की मुहिम में नीतीश यहां आएंगे।
उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए सभी विपक्षी पार्टी को एक होना पड़ेगा। इसके लिए पूरे में देश में अभियान चलाया जा रहा है। झारखंड में भी विपक्ष एकता अभियान को बल मिल रहा है।
प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद खीरू महतो, पार्टी के महासचिव श्रवण कुमार प्रवक्ता सागर कुमार सहित कई जेडीयू के नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *