विधानसभा चुनाव देश में नई क्रांति का आगाज करेगा: तुषार गांधी

पटना: बिहार लोकतंत्र की जननी है!देश में हमेशा आन्दोलन व नई क्रान्ति का आगाज बिहार ने किया है? विधानसभा चुनाव पूरे देश में एक बदलाव का सन्देश देने वाला है!उक्त बातें महात्मा गांधी के पौत्र “हम भारत के लोग”के अध्यक्ष तुषार गांधी ने कही।वे गुरुवार को पटना के आशियाना नगर स्थित पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील संजय सिंह के आवास पर विधानसभा चुनाव को लेकर नागरिक संवाद समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार पर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने व जबरन महागठबंधन के उम्मीदवार को खरीदने का आरोप लगाया। दिलचस्प बात तो यह है कि तुषार गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी व अमित शाह पर बिहार में सरकारी तंत्र के द्वारा विपक्षी दलों के प्रत्याशी को लूटने व किसी भी परिस्थिति में गायब कर देने की बात कही। उन्होंने दीघा विधानसभा सीट से महागबंधन के उम्मीदवार दिव्या गौतम के समर्थन में गोलबंद होने की अपील की।वहीं बिहार की जनता से एनडीए गठबन्धन को सबक सिखाने का आह्वान किया।उक्त समारोह में कर्नाटक के कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल ने बीजेपी नेताओं पर चुनाव से पहले ही उम्मीदवार को खरीदने का गंभीर आरोप लगाया।नागरिक संवाद समारोह में किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुनीलम ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव पूरे देश में नई क्रांति का आगाज करेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा चुनाव आयोग को अपने फायदा अनुसार इस्तेमाल किया जा रहा है।बिहार की जनता इस बार सबक सिखाने वाली है।बदलो बिहार के शाहिद कमाल ने केंद्र सरकार पर सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया समारोह में पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील संजय सिंह ने कहा कि हमें दीघा विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के सुयोग्य उम्मीदवार दिव्या गौतम को मजबूती के साथ जीत दिलाना है।नागरिक संवाद समारोह में दीघा विधानसभा से उम्मीदवार दिव्या गौतम ने युवाओं के मिलकर दीघा विधानसभा की ज्वलंत समस्याओं को दूर करने की बात कही।उक्त समारोह में पटना उच्च न्यायालय के दर्जनों अधिवक्ता आनंद सिंह ,मिथलेश राय कमलेश सिंह,वीरेंद्र राय,अरुण शर्मा,सतेंद्र सिन्हा, व विजय शंकर के अलावा कई सामाजिक संगठन से जुड़े सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *