भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ स्थानीय,बाल्यकाल से ही रांची में रहे और पले बढ़े : संजीव विजयवर्गीय

रांची: रांची लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन के द्वारा प्रत्याशी पर बाहरी भीतरी का मामला उठाने पर भाजपा नेता सह रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि
भाजपा पूरे देश में चुनाव लड़ रही है,उसका एक ही नारा पूरे देश में है। वह है अखंड भारत की अखंड तस्वीर। भाजपा पूरे देश को एक देखना चाहती है। सबका साथ और सबका विकास चाहती है। जहां तक रांची लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी सांसद संजय सेठ की है तो वह बाल्यकाल से रांची में रहे,पले बड़े और दो दो बार सांसद बने। जहां तक इंडी गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय की बात है तो वह तो बचपन से ही झारखंड से बाहर रही है, पता नहीं रांची के लोग उन्हे पहले देखा भी होगा की नहीं।यहां की जनता की क्या भावना है,उसे कैसे जानकारी होगी। इसलिए चुनाव में बाहरी भीतरी का मुद्दा उछाल कर इंडी गठबंधन जनता का ध्यान मुद्दों से भटकना चाहती है। साथ ही जानता को धोखा दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *