रिम्स 2 के लिए साफ सुथरी जमीन, सरकार की अपनी जमीन पुर्व में ही चयनित किया जा चुका है
रांची : मांडर प्रखंड के ब्राम्बे स्थित प्रोफेसर आरिफ हसन के द्वारा बताया गया कि ब्राम्बे मौजा में लेप्रोसी हाॅस्पीटल के नाम से चर्चित एक अस्पताल है जिसमें वर्तमान में जेनरल चर्म रोग हाॅस्पीटल चलता है, लेकिन वो किसी काम का नहीं है, समय के साथ सैकड़ों बेड का यह अस्पताल आज बदहाल पड़ा हुआ है।
दस पंद्रह साल पहले सरकार के द्वारा यहां रिम्स 2 बनाने का प्रस्ताव लाया गया था, इसके लिए यहां प्रयाप्त जमीन करीब 108 एकड़ भूमि मौजूद हैं।
इस मौके पर समाजसेवी और मांडर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शमसुल शेख द्वारा कहा गया कि राजधानी के बीस किलोमीटर दूर एन एच रोड में सरकार का सैकड़ों एकड़ जमीन बोंडरी करके छोड़ा हुआ है और सरकार रिम्स 2 के लिए जमीन तलाश रही है, माननीय पुर्व शिक्षा मंत्री बन्धु तिर्की जी का भी इच्छा है कि रिम्स 2 का निर्माण यही होना चाहिए,इस संदर्भ में श्री तिर्की द्वारा सरकार को एक मेमोरंडम भी पेश किया गया है
शमसुल द्वारा सरकार से अपील किया गया कि ब्राम्बे में ही रिम्स 2 का निर्माण किया जाय।
मौके पर समाजसेवी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अबुजर अंसारी भी रिम्स 2 निर्माण को लेकर अपनी बात रखी, और उन्होंने भी सरकार से मांग किया कि रिम्स 2 का निर्माण यही होना चाहिए।



