झारखंड में भी कांग्रेस का अभियान वोट चोर गद्दी छोड़ चलाया जाएगा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू ने प्रेस कांफ्रेंस में कही बात
रांची :संगठन सृजन के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक प्रदेश प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में बुधवार को पुराना विधानसभा सभागार में हुई। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रभारी के राजू ने कहा कि बैठक में अहम निर्णय लिए गए हैं।जिला अध्यक्ष के चुनाव का नया प्रोसेस शुरू किया गया है।पूरे देश में ये प्रोसेस शुरू हुआ है।गुजरात,हरियाणा और मध्य प्रदेश में जिला अध्यक्ष का इसी प्रोसेस से चुनाव हुआ है। झारखंड में इसके लिए पीसीसी ऑब्जर्वर को जिम्मेवारी दी है। इसके लिए 6 सदस्यों का पैनल तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी जिलों के जिला अध्यक्ष के चयन के लिए 75 ऑब्जर्वर को जिम्मेवारी दी गई है। अगले 15 दिनों में ऑब्जर्वर के द्वारा नामों को सूची दी जाएगी। जिसपर अंतिम निर्णय एआईसीसी लेगी। वहीं प्रदेश प्रभारी केराजू ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान राहुल गांधी ने शुरू किया है। झारखंड में भी कैंपेन चलाया जाएगा। रांची में इसको लेकर रैली का आयोजन किया जाएगा। अगले एक महीने में स्टेट लेबल पर रैली आयोजित की जाएगी। साथ ही वोट चोर गद्दी छोड़ कैंपेन के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। वहीं रिम्स 2 को लेकर उठे विवाद को लेकर कहा कि पॉलीटिकल अफेयर्स कमिटी चर्चा कर सरकार के सामने अपना स्टैंड रखेगी।



