गोपाल खेमका हत्याकांड : पुलिस एनकाउंटर में कैसे मारा गया आरोपी राजा
पटना । राजधानी पटना से गोपाल खेमका की हत्या के केस में बड़ी खबर सामने आई है ?उक्त हत्याकांड का एक आरोपी एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। आरोपी राजा को एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया !गौरतलब हो कि
बिहार की राजधानी पटना में हाल ही में बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की उनके घर के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजधानी में हुई इस घटना के बाद बिहार की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए थे। विपक्षी दलों ने भी सरकार पर जमकर हमला बोला था। अब पटना पुलिस ने गोपाल खेमका मर्डर केस में एक के बाद एक कई बड़े एक्शन लिए हैं। ताजा मामले में STF ने हत्या से जुड़े एक आरोपी विकास उर्फ राजा को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।
गोपाल खेमका मर्डर केस में मंगलवार को सुबह-सुबह बड़ी खबर सामने आई है। आरोपी विकास उर्फ राजा का एनकाउंटर हो गया है। जानकारी के मुताबिक, राजा ने ही खेमका की हत्या से जुड़े शूटर को हथियार दिया था। पटना के मालसलामी इलाके में STF की दबिश के दौरान राजा ने पुलिस पर फायरिंग की थी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी राजा को मार गिराया गया।



