रांची-शिक्षा संस्कृति उत्थान झारखंड प्रांत टोली की हुई बैठक

रांची : रांची-शिक्षा संस्कृति उत्थान झारखंड प्रांत टोली की बैठक स्थानीय इक्कफाई विश्वविद्यालय के सभागार में आहूत की गई। जिसमें भारतीय भाषा मंच के राष्ट्रीय टीम के सदस्य अनिल जोशी, पूर्व राजनीतिक ब्रिटेन मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित होकर मार्गदर्शन दिया। बैठक में चर्चा के क्रम में उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं के संरक्षण की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं को अधिक से अधिक प्रचलन बढ़ाने तथा इसे सीखने की आवश्यकता है जिससे राष्ट्रीय एकात्मकता एवं अखंडता का भाव विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि सभी प्रांतों की स्थानीय भाषाओं का उन्नयन हेतु सकारात्मक वातावरण तैयार किए जाएं। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ सरकार से भी स्थानीय भाषाओं के संरक्षण व संवर्धन के लिए कार्य योजना के साथ काम करने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व कुलपति डॉ अंजनी कुमार श्रीवास्तव के द्वारा की गई। जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर रमन कुमार झा द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ बालेश्वरनाथ पाठक, प्रदेश संयोजक के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफ़ेसर विजय कुमार सिंह, डॉ सुनील कुमार झा, डॉ धर्मराज कुमार, अमरकांत झा, डॉ मृदानिश झा, डॉ राधामाधब झा, डॉ डी एन झा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *