प्रेम प्रसंग में बेटी ने की थी अपनी मां की हत्या ,गिरफ्तार
बोकारो : बोकारो जिला के बरमसिया ओ०पी० क्षेत्र अंतर्गत ग्राम -पारबहाल में बीते 18 अगस्त को एक महिला तृप्ती देवी की हत्या कर दिया गया था। पुलिस को तकनीकी सूचना एवं अन्य सूचना के माध्यम से जानकारी मिली थी कि मृतिका के नाबालिग लड़की का गांव के ही सचिन पांडेय से प्रेम प्रसंग था,जिसका विरोध मां करती थी, उस लड़के को बीते 16 अगस्त को लड़की के परिजन के द्वारा मारपीट किया गया था,लड़की को इस बात का चिड़ थी ,की मेरे और सचिन पांडेय के बीच में मना करने वाली मां ही है,इसी बात को लेकर मृतिका की नाबालिग बेटी के द्वारा दुपट्टे के माध्यम से गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की एवं लड़की के बताये अनुसार हत्या करने में प्रयुक्त ओढ़नी, मोबाइल को जप्त किया गया है, नाबालिग लड़की को निरुद्ध कर न्यायालय में भेजा गया साथ ही अन्य बिंदुओं पर अभी अनुसंधान जारी है।



