जामताड़ा में बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी के साथ की लुटपाट,गोली मार कर गंभीर रूप से किया घायल,घटना के बाद व्यापारियों में भय का माहौल
रांची : जामताड़ा में बुधवार की देर शाम बेखौफ अपराधियों ने खुलेआम कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर आभूषण दुकान में लुटपाट की और विरोध करने पर व्यवसायी को गोली मार कर गंभीर रूप से घायाल कर दिया। इसके साथ ही अपराधियों ने भागते भागते तीन चार हवाई फायरिंग भी की। वहीं घटना के बाद गोली से घ्यायल व्यवसायी को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार व्यवसायी की हालात नाजुक है। घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत का माहौल है और पुलिस प्रशासन के व्यापारियों में आक्रोश का महोल है।
जानकारी के अनुसार जामताड़ा के सबसे व्यस्त कायस्थपाड़ा मोड़ स्थित बालाजी ज्वेलर्स के मालिक अमन वर्मा को अपराधियों ने पहले लुटपाट किया। दुकान में रखे कीमती आभूषणों को लूटा और उसके बाद उसे गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक पर सवार तीन अपराधी दुकान पर पहुंचे थे। लूटपाट के दौरान अमन वर्मा को गोली मारी और सभी गहने लूट लिए। इसके बाद अपराधी दोनों हाथों से अंधाधुंध फायरिंग करते हुए कायस्थपाड़ा की ओर फरार हो गए।गोली लगने से अमन वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही एसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच-पड़ताल की जा रही है। बाजार और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
इस वारदात के बाद व्यापारियों में भारी रोष है। चेंबर ऑफ कॉमर्स के संजय अग्रवाल ने घटना को बेहद खतरनाक बताते हुए पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तोअनिश्चितकालीन जामताड़ा बंद किया जाएगा।बताया जा रहा है कि यह सोने की दुकान चेंबर के गोपाल डालमिया के परिसर में स्थित है, जिससे व्यापारिक समुदाय में आक्रोश और अधिक बढ़ गया है।दिनदहाड़े और भीड़भाड़ वाले बाजार में हुई इस गोलीबारी ने जामताड़ा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



