SIR को लेकर मेहरमा प्रखंड में BLA के साथ मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की महत्वपूर्ण बैठक
गोड्डा : महागामा विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस ने ताकत झोंक दी है । महागामा विधायक सह राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह खुद इसकी कमान संभाल लीं है । मेहरमा प्रखंड कार्यालय, छोटा बड़ा मानगढ़ पंचायत भवन और मड़पा पंचायत भवन में आयोजित BLA की बैठक में भाग लिया । इस महत्वपूर्ण बैठक में मेहरमा, बाजितपुर , सिंघाड़ी, इटहरी , सुखाड़ी , अमजोरा, पिरोजपुर , शंकरपुर , कसवा , सौरीचकला, मानगढ़ , तुलाराम भुस्का, मालप्रतापुर , मधुरा, गझंडा, ढोड़ा , बलबड्डा के BLA शामिल हुए ।
SIR प्रक्रिया की प्रगति , चुनौती और समाधान के मुद्दे पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कांग्रेस से जुड़े BLA से लंबी चर्चा की । इस मौके पर उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में SIR के नाम पर वोट के अधिकार से मतदाता को वंचित करने का षडयंत्र सबके सामने है । ये हमारे लिए सबक भी है और चुनौती भी । इस चुनौती को मतदाताओं के बीच जागरूकता और BLA की सक्रियता से दूर किया जा सकता है । मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि हर एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं को अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए SIR प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना होगा । हर एक मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना कांग्रेस का एक मात्र लक्ष्य है । कांग्रेस के BLA दिन रात समाज के प्रति अपनी जवाबदेही को निभाने में लगे है । SIR प्रक्रिया के बाद एक बड़ी चुनौती मतदाता सूची के ड्राफ्ट के जारी होने के बाद सामने आने वाली है । योग्य मतदाताओं के नाम शामिल नहीं होने की स्थिति में समय रहते आपत्ति दर्ज करनी होगी । एक – एक वोट महागामा विधानसभा के साथ – साथ झारखंड के विकास के लिए जरूरी है ।


