भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

रांची: भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन हमें सत्य, ज्ञान, धर्म, आदर्श एवं मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनकी महान रचना रामायण भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आदर्श जीवन का अनुपम प्रतीक है। उनका जीवन और विचार सदैव समाज को नई दिशा एवं प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।

कार्यक्रम के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों, विचारों और सांस्कृतिक विरासत को स्मरण करते हुए समाज में समरसता, मानवीय मूल्यों एवं नैतिक चेतना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती, मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नीरज पासवान, राजेंद्र पासवान, भगत वाल्मीकि, सीमा पासवान, विमल बैठा, योगेंद्र लाल, राजीव लाल, विनोद राजन, सत्येंद्र रजक, धर्मेंद्र राम, गोविंद वाल्मीकि एवं चंदन बैठा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *