राष्ट्रीय जन कल्याण मोर्चा का गठन,शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार के लिए कार्य करेगा संगठन

रांची। झारखंड में राष्ट्रीय जन कल्याण मोर्चा का मंगलवार को गठन किया गया है। यह प्रदेश में शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार के लिए कार्य करेगा ।प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव। ने रांची प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार की क्या हालत है यह सब को पता है। इसमें सुधार की आवश्यकता है। झारखंड के जितने भी बेरोजगार युवक और युवतियां हैं उसके लिए हमारा संगठन कार्य करेगा। हमारी पार्टी राजनीतिक दल नहीं है। यह एक सामाजिक संगठन है। यह सिर्फ लोगों को शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार देने के लिए बनाया गया है। गैर सरकारी और सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कराएंगे।उसी तरह सरकारी और निजी अस्पतालों की मनमानी को रोका जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी हमलोग काम करेंगे।

राष्ट्रीय जन कल्याण मोर्चा के संगठन को मजबूती देने के लिए संगठन के अतिथि डॉक्टर एसएन यादव ने कहां कि देशभर में नागरिकों को मिलने वाली मुक्त सुविधाओं को बंद कर उन्हें शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार से जोड़ना चाहिए। अगर प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित होगा तो वहां स्वता ही रोजगार तलाश लेगा । सरकार द्वारा देश के नागरिकों को मुफ्त में देने वाली सारी योजनाएं नागरिकों को भ्रमित करने के लिए चलाए जा रहे हैं। मुफ्त का राशन देकर सरकारसरकार देश के नागरिकों को शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार से दूर करने के प्रयास में लगी हुई है। देशभर में बेहतर शिक्षा पाना अब सिर्फ सक्षम लोगों के लिए रह गया है। अमीर के बच्चों के लिए प्राइवेट स्कूल और गरीब के बच्चों के लिए सरकारी स्कूल रह गए हैं। यह शिक्षा का विभाजन समाज के लिए घातक साबित होगा।

राष्ट्रीय जन कल्याण मोर्चा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने संगठन का विस्तार करते हुए संगठन के पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा है। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के प्रभारी संतोष सिंह, संगठन के सचिव सूची गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिव कुमार यादव, उपाध्यक्ष बाबू लाल यादव, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र रावत, महिला विंग प्रभारी रूना मिश्रा, यूथ विंग प्रभारी रंजीत कुमार यादव को बनाया गया।

राष्ट्रीय जन कल्याण मोर्चा के प्रेस वार्ता में बतौर मुख्य अतिथि डॉक्टर एसएन यादव विशिष्ट अतिथि वाईवीएन यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर रामजी यादव, राम लखन सिंह यादव कॉलेज के प्राचार्य डॉ जयकांत प्रसाद सिंह, शारदा देवी, राजेश यादव, शिव कुमार यादव, कमलेश यादव, डॉ संजय कुमार, डॉ रवि कांत चतुर्वेदी, डॉ अनीता, डॉ अभिषेक, बालमुकुंद प्रसाद, जितेंद्र चौधरी, सुबोध प्रसाद, रंजीत चौधरी, लाल साहब, नवल किशोर सिंह, रामाधीर सिंह, डॉक्टर लाटा, डॉक्टर भगवान सिंह, सुरेश राय, समाजसेवी रुना शुक्ला आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *