जिला कांग्रेस कमिटी ने गौरव यात्रा की तैयारियां पर किया बैठक,10 से 14 अगस्त तक होगा यात्रा

खूंटी : देश की आजादी के 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर 10 से 14 अगस्त कर जिले भर में गौरव यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा किया गया।


बैठक पूर्व विधायक सह कांग्रेस नेता कालीचरण मुंडा के आवास पर हुआ। कालीचरण मुंडा ने कहा कि गौरव यात्रा खूंटी में ऐतिहासिक होगा। यात्रा का शुभारंभ रनिया प्रखंड से होगा और तोरपा,मुरहू ,खूंटी होते हुए डोंबारीबुरु में इसका समापन 14 अगस्त को होगा। डोंबारीबुरु में ही बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों से युद्ध किया था। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कांग्रेस का इतिहास बहुत ही समृद्ध है और इस यात्रा के माध्यम से लोगों को कांग्रेस का इतिहास को बताने का काम किया जायेगा। पदयात्रा का रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। वहीं जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी ने कहा कि देश की आजादी के 75 साल को याद करते हुए कांग्रेस पूरे देश में गौरव यात्रा का आयोजन कर रही है। इस यात्रा के माध्यम से आने वाले पीढ़ियों को कांग्रेस के इतिहास को बताने का काम किया जायेगा। कुछ दिनों से कांग्रेस के इतिहास को मिटाने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज देश की स्थिति ऐसी है कि भाषा, रंग, राष्ट्रवाद के नाम पर देश को बांटा जा रहा है। लेकिन कांग्रेस एक सजग प्रहरी के रूप में देश के लोकतंत्र को बचाने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *