खिजरी विधानसभा क्षेत्र की जनता के सुख दुख में हमेशा मैं खड़ा रहता हूं: राजेश कच्छप

रांची: खिजरी विधानसभा क्षेत्र में राज्य और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने की कवायद तेज हो गई है। इसके अलावा लोगों के मूलभूत सुविधाओं का भी खास ख्याल रखा जा रहा है।

विधायक राजेश कच्छप जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। वैसे विधायक राजेश कच्छप अपने नामकुम स्थित आवास पर रोजाना जनता दरबार का आयोजन कर जनता की ऑन द स्पॉट समस्याओं का निदान कर रहे हैं।
क्षेत्र की समस्याओं पर विधायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जन प्रतिनिधि जनता की सेवा के लिए होता है। जनता उन्हें क्षेत्र में विकास करने और समस्याओं का समाधान करने के लिए चुनती है।
जन प्रतिनिधि को भी जनता के विश्वास को बनाए रखने की जरूरत है।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र में लगातार जनता की शिकायत मिल रही थी। उनके छोटे छोटे और जरूरी काम प्रखंड कार्यालय में नहीं हो रहे थे,उन्हें बिचौलिए परेशान कर रहे थे। इसमें चाहे जमीन का ऑन लाइन रसीद का मामला हो, नाम सुधरवाने का मामला हो,पेयजल की समस्या हो,राशन का मामला,थाना से संबंधित सहित कई मामले मेरे संज्ञान में आए। मैने ओरमांझी, अनगड़ा और नामकुम प्रखण्ड कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान करने का काम किया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जमीन का मामला सबसे अधिक है। सादा पट्टा बनवाने की गलत परिपाटी चल रही है। इससे विवाद काफी हो रहा है। इसको समाधान करने की जरूरत है।
विधायक ने कहा कि राजधानी रांची में हाईकोर्ट और विधानसभा का निर्माण विस्थापितों की जमीन पर हुआ है। इसमें स्थानीय रैयतों को जो विस्थापित हो गए हैं उन्हें थर्ड आई फोर्ट ग्रेड में नौकरी मिलना चाहिए। इसके लिए मैंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बातचीत की है।
वहीं जनता दरबार पर कहा कि इसमें जो भी शिकायतें मिली उनका करीब करीब समाधान हुआ है। इसके अलावा हमारी सरकार में विधवा पेंशन,आवास,वृद्धा पेंशन,राशन सहित कई जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं पेयजल पर कहा कि हमने सभी बीडीओ और मुखिया को इसके लिए 16वां वित्त योजना के रुपए से इसपर काम करने को कहा है।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण और जंगली क्षेत्रों
बहुत सारे ग्रामीण आज भी चूआड़ी का ठंडा पानी पीते हैं। मैने भी पिया है,यह बहुत ही शुद्ध होता है। वैसे अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंप लगवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत सारे लोगों का आज भी खपड़ा का घर होता है। खपड़ा के घर को देखकर लोग गरीब बोलते हैं,लेकिन उस खपड़ा घर के मालिक के पास15 एकड़ जमीन होता है। इसलिए अब गरीब कोई नहीं है,गरीब भी डाढ़ी का पानी पीते हैं ,मैं भी पिया हूं।
विधायक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मुझे बहुत कुछ करना है। इसके लिए गंगहातू, बंदूआ, हाहाप,धुर्वा क्षेत्र में बालिका पल्स टू विद्यालय खोलने की दिशा में मैं लगा हुआ हूं। अनगढ़ा के अंतिम छोर पर गांव और ओरमाझी प्रखंड क्षेत्र के अंतिम ग्रामीण क्षेत्रों में पल्स टू विद्यालय खोलने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *