खुशखबरीः झारखंड की पोषण सखियों को फिर से बहाल करने पर होगा विचार

रांचीः झारखंड की पोषण सखियों के लिए खुशखबरी है। साथ ही राहत देने वाली बात भी है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ मुंजपाड़ा महेंद्र भाई ने कहा है कि झारखंड की 10388 पोषण सखियों को फिर से बहाल करने पर विचार किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्रालय इसकी समीक्षा करेगा। शनिवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री बीएनआर होटल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि मंत्रालय यह भी समीक्षा करेगा कि हटाई गई पोषण सखियों को किन योजनाओ और कार्यक्रमों में लगाया जाए। झारखंड की महिला बाल विकास मंत्री जोबा मांझी ने केंद्रीय राज्य मंत्री के समक्ष दो हजार अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के साथ सीडीपीओ एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारियों के लिए वाहन तथा सुपरवाइजर के लिए स्कूटी के लिए राशि की मांग की। साथ ही जोबा मांझी ने वित्तीय वर्ष में 122 करोड़ तथा वर्ष 2020-21 में 71.15 करोड़ रुपए की राशि केंद्र से नहीं मिलने की भी बात रखी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी शामिल नहीं हो सकीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *