झारखंड में भाजपा लगातार पॉलिटिकल टारगेट किलिंग का प्रयास कर रही है : सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को प्रदेश झामुमो कार्यालय में प्रेसवार्ता कर भाजपा पर जमकर हमला बोला है।
श्री भट्टाचार्य ने कहा है कि झारखंड की जनता के द्वारा चुनी हुई हेमंत सोरेन सरकार को बदनाम करने और उसे गिराने की भाजपा लगातार प्रयास कर रही है। राजनीतिक लड़ाई में हार का सामने करने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से हेमंत सरकार को डिस्टर्ब कर रही है।
भाजपा राजनीतिक तौर पर झारखंड में झामुमो से मुकलबला करने में सक्षम नहीं है तो बीच बीच में सुगुफा छोड़ कर जनता में भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश करती है। लेकिन यह संभव नहीं हो पा रहा है।क्योंकि उनका ढोल फट चुका है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तीन साल के अंदर दो दो जेपीएससी परीक्षा आयोजित किया है। झामुमो झारखंड के विकास के बारे में सोचती है।लेकिन भाजपा राज्य सरकार को गिराने के बारे में हमेशा सोचती रहती है।
हेमंत सोरेन सरकार को गिराने के लिए भाजपा हर प्रकार की चेष्टा कर रही है। लेकिन सरकार आज सचिवालय में है और जरूरी कार्यों का निष्पादन कर रही है। राज्य सरकार की योजना कैसे लोगों तक पहुंचे इसके लिए सरकार काम कर रही है।
झारखंड में भाजपा लगातार पॉलिटिकल टारगेट किलिंग कर रही है।
उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर तंज कसते हुए कहा कि वे आजकल अल्पज्ञान में व्याख्यान दे रहे हैं।
वहीं रिक्त गांडेय सीट पर कहा कि जनता में भ्रम की स्थिति नहीं रहे,इसलिए झामुमो का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के पास जाकर गांडेय सीट पर जल्द से जल्द उप चुनाव कराने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *