15 जनवरी 2024 का राशिफल एवम पंचांग,देखिए अपना राशिफल

मेष: स्वामी मंगल है, जो जीवन में पराक्रम और उत्साह का कारक होता है। मेष राशि के जातक सुंदर, आकर्षक और कलात्मक होते हैं। मेष राशि के लोग स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। सही और गलत को लेकर इनका अपना अलग नजरिया होता है। इनमें गजब की नेतृत्व क्षमता होती है और ये लोग अपना रास्ता खुद बनाने में यकीन रखते हैं।
राशि स्वामी- मंगल
राशि नामाक्षर- चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ
आराध्य -श्री हनुमान जी
भाग्यशाली रंग – लाल
राशि अनुकूल वार- मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार
वृषभ राशि के लोग स्वभाव से बहुत शांत और कोमल होते हैं। इस राशि के लोग अपनी क्षमता को अच्छी तरह से जानते हैं। इन्हें धन, संपत्ति और मान-सम्मान अच्छा लगता है। इस राशि के जातक दृढ़निश्चयी होते हैं। कठोर से कठोर फैसले लेने से भी हिचकते नहीं हैं। वृषभ राशि के लोगों को अनुशासन पसंद होता है और वो इसमें कभी भी लापरवाही करना पसंद नहीं करते हैं।
राशि स्वामी- शुक्र
राशि नामाक्षर- ई,उ,ए,ओ,वा,वू,वे,वो
आराध्य – श्रीदुर्गा जी
भाग्यशाली रंग- सफेद, चमकीला सफेद
राशि अनुकूल वार- शुक्रवार, बुधवार, शनिवार 
कर्क राशिफल 2024
कर्क राशि के लोग बहुत भावुक होते हैं और दूसरों के जीवन से बहुत मतलब रखते हैं। इस राशि के लोगों को अपने जन्म स्थान से काफी लगाव होता है। चंद्रमा की वजह से इन्हें स्थान परिवर्तन करते रहना पड़ता है। स्वभाव में दृढ़ता होती है, साथ में दुर्बलता भी रहती है। इनकी मनःस्थिति परिवर्तनशील होती है। कर्क राशि वाले जातक अपनी शर्तों पर चलते हुए सज्जनता और विनम्रता का प्रदर्शन करते हैं।
राशि स्वामी -चन्द्रमा
राशि नामाक्षर -ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो
आराध्य -श्री शिव जी
भाग्यशाली रंग -सफेद, पीला 
राशि अनुकूल वार-सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवा
मिथुन राशिफल 2024
मिथुन राशि के जातक बहुत आकर्षक होते हैं। वे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। जीवन में हमेशा कुछ नया करना चाहते हैं। इस राशि के लोग बुद्धिमता को महत्व देते हैं। इस राशि के लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। राशि स्वामी बुध होने के कारण यह अपने बोलने के अनोखे अंदाज से दूसरों को आकर्षित कर लेते हैं।
राशि स्वामी – बुध
राशि नामाक्षर – का,की,कु,घ,छ,के,को,हा
आराध्य -श्री गणेश जी
भाग्यशाली रंग – हरा
राशि अनुकूल वार- बुधवार, शुक्रवार, शनिवार 
सिंह राशिफल 2024
राशि चक्र में पंचम राशि सिंह है और इसका स्वामी सूर्य है। सिंह राशि के स्वभाव में नेतृत्व का गुण जन्मजात होता है। इस राशि व्यक्ति निडर, साहसी और दृढ़-निश्चयी होते हैं। यह लोग एक राजा की तरह जिंदगी जीने में यकीन रखते हैं। इनका व्यक्तित्व बेहद जोशीला और आकर्षक होता है। इनके अनोखे अंदाज की वजह से लोग इनके प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।
राशि स्वामी -सूर्य
राशि नामाक्षर -मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे
आराध्य -श्री विष्णु नारायण
राशि अनुकूल रंग -सुनहरा,लाल
राशि अनुकूल वार-रविवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार 
कन्या राशि के जातकों का स्वभाव से विनम्र और मृदुभाषी होता है। यह लोग सच्चे दोस्त साबित होते हैं और दोस्ती निभाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। किसी भी तरह की मुश्किल आने पर यह लोग पहले घबरा जाते हैं लेकिन फिर खुद को संभालकर स्थिति पर नियंत्रण पाते हैं। इनकी विनम्रता को लोग कभी-कभी इनकी कमजोरी समझ लेते हैं। इनमें हर मुद्दे को समझने की क्षमता होती है।
राशि स्वामी -बुध
राशि नामाक्षर -टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो
आराध्य -श्री गणेश जी
भाग्यशाली रंग -हरा
राशि अनुकूल वार-बुधवार, शुक्रवार, शनिवार 
कर्क राशिफल 2024
कर्क राशि के लोग बहुत भावुक होते हैं और दूसरों के जीवन से बहुत मतलब रखते हैं। इस राशि के लोगों को अपने जन्म स्थान से काफी लगाव होता है। चंद्रमा की वजह से इन्हें स्थान परिवर्तन करते रहना पड़ता है। स्वभाव में दृढ़ता होती है, साथ में दुर्बलता भी रहती है। इनकी मनःस्थिति परिवर्तनशील होती है। कर्क राशि वाले जातक अपनी शर्तों पर चलते हुए सज्जनता और विनम्रता का प्रदर्शन करते हैं।
राशि स्वामी -चन्द्रमा
राशि नामाक्षर -ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो
आराध्य -श्री शिव जी
भाग्यशाली रंग -सफेद, पीला 
राशि अनुकूल वार-सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार 
तुला राशिफल 2024
राशि चक्र की सातवीं राशि तुला है। इसका संकेत तराजू है,जो इस राशि के संतुलन की सहज भावना को दर्शाता है। इस राशि के लोग हमेशा सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करते हैं। तुला राशि के जातकों का व्यक्तित्व संचारक होता है। वह किसी भी परिस्थिति से अपने निपटने में निपुण है। वह कूटनीतिक, चतुर और अविश्वनीय रूप से करिश्माई होते हैं।

राशि स्वामी -शुक्र
राशि नामाक्षर -रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये
आराध्य – श्रीदुर्गा जी
भाग्यशाली रंग -सफेद, सिल्वर
राशि अनुकूल वार- शुक्रवार, शनिवार, बुधवार 
वृश्चिक राशि के जातकों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। इस राशि के लोग काफी आकर्षक व्यक्तित्व के माने जाते हैं। हालांकि ये ऐसे होते हैं कि अपनी भावनाओं को काबू में रख लेते हैं। सामने वाले लोग इनके मन की बातों को जल्द समझ नहीं सकते। मंगल राशि के स्वामित्व वाले इस राशि के लोगों को काफी साहसी और हिम्मतवाला माना जाता है। 
राशि स्वामी -मंगल
राशि नामाक्षर -तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू
आराध्य -श्री हनुमान जी
भाग्यशाली रंग -लाल
राशि अनुकूल वार- मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार 
धनु: इस राशि के लोग बहुत अच्छे और हंसमुख स्वभाव के होते हैं। यह लोग अपने प्रभावी, असाधारण और आध्यात्मिक प्रवृति से किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। इस राशि में जन्मे लोग महत्वाकांक्षी और दूसरों के लिए प्रेरणादायक होते हैं। यह पूरे उत्साह और साहस के साथ अपने काम को अंजाम देते हैं। इस राशि के लोग बातों से ज्यादा काम करके दिखाने में भरोसा रखते हैं। अपनी ईमानदारी और वफादारी ये यह लोग खूब मान-सम्मान कमाते हैं।
राशि स्वामी – बृहस्पति
राशि नामाक्षर -ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढ,भे
आराध्य -श्री विष्णु नारायण
भाग्यशाली रंग -पीला
मकर राशि के लोगों में अच्छी संगठनात्मक क्षमता होती है। यह लोग काम के प्रति बहुत जूनूनी और समर्पित होते हैं। इस राशि के जातक अनुशासित, जिम्मेदार और व्यवहारिक प्रकृति के होते है। इन लोगों में गजब की तार्किक क्षमता होती है। यह लोग एक भरोसेमंद दोस्त साबित होते हैं। दूसरों की मुसीबत में यह लोग पूरा साथ देते हैं। इनमें दार्शनिकता का भाव ज्यादा होता है।
राशि स्वामी – शनि
राशि नामाक्षर -भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी
आराध्य -श्री शिव जी
भाग्यशाली रंग – आसमानी नीला
राशि अनुकूल वार- शनिवार, बुधवार, शुक्रवार
कुंभ राशि के लोग बुद्धि से तेज, समझदार और आत्मविश्वासी स्वभाव के होते हैं। ये किसी भी काम को पूरी मेहनत और लगन से करने में विश्वास रखते हैं। ये लोग अपनी बुद्धिमत्ता की वजह से हर एक क्षेत्र में दूसरों से आगे होते हैं। ये लोग लीडर प्रवृत्ति के होते हैं और भीड़ में सबसे आगे रहते हैं। कई बार ये भीतर से कुछ अलग और बाहर से अलग नजर आते हैं। ये लोग भीतर से कई कष्ट भी सहते हैं लेकिन बाहर इनकी आह तक नहीं निकलती है।
राशि स्वामी – शनि
राशि नामाक्षर – गु,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,था
आराध्य -श्रीशिव जी
भाग्यशाली रंग – भूरा और काला
राशि अनुकूल वार- शनिवार, शुक्रवार और बुधवार 
मीन राशि के जातक अपने चिन्ह मछली की ही तरह शांत, बहुत कोमल और दयालु प्रवृति के होते हैं। इनका स्वभाव बेहद सहानुभूति-पूर्ण होता है। इस कारण काफी लोग इन्हें पसंद करते हैं। यह लोग आदर्शवादी दुनिया में रहना पसंद करते हैं। कई बार तो इन्हे कल्पना और तथ्य में भेद करना कठिन हो जाता है।
राशि स्वामी – बृहस्पति
राशि नामाक्षर – दी,दू,थ,झ,दे,दो,च,ची
आराध्य – श्री विष्णु नारायण
भाग्यशाली रंग -पीला
राशि अनुकूल वार- बृहस्पतिवार, सोमवार और मंगलवार 
राष्ट्रीय मिति पौष 25, शक संवत् 1945, पौष शुक्ल, पंचमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2080। सौर माघ मास प्रविष्टे 02, रज्जब 03, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 जनवरी सन् 2024 ई।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल प्रातः 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। पंचमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 17 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ।
शतभिषा नक्षत्र प्रातः 8 बजकर 7 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। वरीयान योग रात्रि 11 बजकर 11 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ।
आज का शुभ मुहूर्त 15 जनवरी 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 16 मिनट से 2 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 43 मिनट से 6 बजकर 10 मिनट तक। अमृत काल रात को 10 बजकर 49 मिनट से रात को 12 बजकर 17 मिनट तक। रवि योग सुबह 7 बजकर 15 मिनट से 8 बजकर 7 मिनट तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *