31 अगस्त का राशिफल एवम पंचांग,जानिए आज आपके राशि में क्या अच्छा है ….

मेष: गणेशजी बता रहे हैं कि मेष राशि वालों को आज रोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से भी आपको संतोषजनक समाचार मिलेगा और उनके करियर में तरक्‍की होगी। दोपहर के समय किसी कानूनी विवाद या मामले में जीत होने से आपके उत्‍साह में वृद्धि होगी और आप प्रसन्‍न रहेंगे। शुभ कार्यों में खर्च हो सकता है, जिससे आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज गणेशजी बता रहे हैं कि आज आप अपनी मीठी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे और इसका आपको लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन संतान की ओर से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। शाम तक किसी काम में बाधा आने की आशंका है। अपनों को रात का समय देंगे और मौज-मस्ती में समय बिताएंगे।

भाग्य आज 70 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

मिथुन: गणेशजी का कहना है कि आज मिथुन राशि के जातकों का दिन पुत्र-पुत्री और उनके कार्यों की चिंता में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में परेशानियां खत्म होंगी। आज किसी रिश्तेदार के साथ कोई लेन-देन का व्यवहार न करें क्योंकि संबंध बिगड़ने की आशंका है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और धर्मार्थ कार्यों में खर्च हो सकता है। यात्रा करते समय सावधान रहें और अपने सामान की सुरक्षा स्‍वयं करें।

भाग्य आज 65 प्रतिशत तक आपके साथ है। पीली वस्तुओं का दान करें।

कर्क: गणेशजी बता रहे हैं कि कर्क राशि वालों का दिन आज संतोष और शांति के साथ कटेगा और हर कार्य सरलता से पूरा होता रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। शासन और सत्ता के मामले में आपको अनेक लाभ हो सकते हैं। नए सौदे से पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात में कुछ अप्रिय लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपकी कुछ बहस और विवाद भी हो सकता है।

आज भाग्य 84 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

सिंह:गणेशजी कह रहे हैं कि आज किसी कीमती चीज के खोने या चोरी होने का डर है, इसलिए अपने सामान को इधर-उधर रखने की बजाए सही स्‍थान पर रखें। किसी प्रतियोगिता में बच्चे के सफल होने की खबर आपको उत्‍साहित कर सकती है और आपका पूरा परिवार इससे खुश होगा। कोई रुका हुआ काम शाम तक पूरा हो सकता है। रात के समय आपको किसी मांगलिक कार्य में जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

भाग्य आज 86 प्रतिशत आपका साथ देगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कन्या: गणेशजी बता रहे हैं कि कन्या राशि वालों को आज पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में नए प्रयास सफल होंगे। साथियों और सहकर्मियों से सम्मान और सहयोग भी पर्याप्त होगा। आज आपको किसी भी प्रकार के झगड़े से दूर रहना चाहिए और परिवार में भीा किसी प्रकार की बहस नहीं करनी चाहिए।

भाग्य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

तुला:गणेशजी बता रहे हैं कि आज तुला राशि वालों की रोजी-रोटी के क्षेत्र में तरक्की होगी। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सोचे हुए कार्य के पूर्ण होने से मन में संतोष रहेगा। संतान की जिम्मेदारी पूरी हो सकती है। यात्रा की स्थिति सुखद और लाभकारी रहेगी। शाम को किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है और किसी से शुभ समाचार मिल सकता है।

भाग्य आज 90 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

वृश्चिक:गणेशजी बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आपके विरोधी भी आपके खिलाफ कुछ नहीं कहेंगे। सत्ता पक्ष की ओर से निकटता का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष का सहयोग अधिक फायदेमंद हो सकता है। शाम से रात तक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आज आप काफी हल्‍का और खुद को तनावमुक्‍त महसूस करेंगे।

आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

धनु :गणेशजी बता रहे हैं कि धनु राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की कोमलता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा और प्रतियोगिता में विशेष सफलता प्राप्‍त होगी। कुछ लोगों को आंखों की समस्या या अनिद्रा की समस्या हो सकती है। आज परिवार के लोगों से किसी प्रकार की बहस में न ही पड़ें तो बेहततर होगा।

आज भाग्य 70 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर:गणेशजी का कहना है कि आज मकर राशि के लोगों के लिए दिन अधिक अनुकूल नहीं है। आज आपके स्वास्थ्य-सुख में कुछ कमी आ सकती है और आज खुद को काफी थका हुआ अनुभव करेंगे। घर में किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है, धैर्य रखें। विरोधियों से परेशानी हो सकती है। किसी प्रतिकूल समाचार के कारण आपको अचानक बाहर जाना पड़ सकता है। कोई रुका हुआ और अधूरा काम आज पूरा हो सकता है।

भाग्य आज 75 प्रतिशत आपका साथ देगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

कुंभ:गणेशजी बता रहे हैं कि आज का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए कुछ मिलाजुला हो सकता है और आज कुछ शारीरिक परेशानी हो सकती है। इस संबंध में डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। शरीर को थोड़ा आराम दें तो बेहतर होगा, कार्यक्षेत्र में आज असमंजस की स्थिति रहेगी। आज आपके बॉस से किसी बात पर आपकी बहस हो सकती है। अपने काम पर ध्‍यान दें तो सही रहेगा।

भाग्य आज 60 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

मीन:गणेशजी बता रहे हैं कि आज आपके आस-पास का वातावरण खुशनुमा रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के सुख में वृद्धि होगी। कई दिनों से चल रहा कोई बड़ा लेन-देन का मामला सुलझ जाएगा। आज व्यापार में आर्थिक लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विरोधियों की पराजय होगी और आपको आगे बढ़ने की राह नजर आएगी।

भाग्य आज 81 प्रतिशत तक आपके साथ है। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि   चतुर्थी 15:23 तकनक्षत्र  चित्रा24:12 तककरण 

विष्टि
बव

15:23 तक
27:09 तक

पक्षशुक्ल वार   बुधवार योग  शुक्ल22:47 तकसूर्योदय05:59 सूर्यास्त18:42 चंद्रमा   तुला12:03 तकराहुकाल       

12:21 − 13:56

 विक्रमी संवत्  2079 शक सम्वत1944  मासभाद्रपद शुभ मुहूर्तअभिजीतकोई नहीं 

पंचांग के पांच अंग तिथि
हिन्दू काल गणना के अनुसार ‘चन्द्र रेखांक’ को ‘सूर्य रेखांक’ से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम – प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *