हेमंत सोरेन की सरकार एंटी हिंदू सरकार : निशिकांत दुबे

देवघर: महाशिवरात्रि के दिन यानी

18 फरवरी को बाबा नगरी देवघर में कुछ इलाके में

धारा 144 लागू करने का आदेश जिला प्रशासन ने जारी किया है।

शिव बारात के रूट में भी मनमाने तरीके से बदलाव का आरोप प्रशासन पर है।इसको लेकर भाजपा ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को घेरते हुए उस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया है। गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने धारा 144 और शिव बारात के रूट में बदलाव के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।
दुबे ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए कहा है कि शिवरात्रि के अवसर पर शिव की बारात निकालने के लिए वर्ष 1994 एक समिति बनाई गई थी। निकालने के लिए वर्ष 1994 एक समिति बनाई गई थी। समिति की तरफ से ही बारात के लिए रूट निर्धारित किया जाता रहा है। इस साल समिति ने जो मार्ग निर्धारित किया था, उसमें प्रशासन ने मनमाने ढंग से बदलाव कर दिया है। प्रशासन जिस मार्ग से बारात निकालने की इजाजत दे रहा है, वह रास्ता संकरा है।निशिकांत दुबे ने याचिका में शहर में लगाए गए धारा 144 पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि शहर में धारा 144 लगाए जाने का कारण अस्पष्ट है। टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए दुबे ने कहा कि शिवरात्रि के दिन भक्त जमा होंगे। बारात देखने के लिए भीड़ जमा होगी। ऐसे में धारा 144 लगाया जाना प्रशासन का तानाशाही पूर्ण रवैया है। दुबे ने कहा कि शिव की नगरी में शिव बारात नहीं निकलेगी तो कहाँ निकलेगी।उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार एंटी हिंदू सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *