मुरहू के मडगांव में बोरीबांध निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया गया श्रमदान

खूंटी : जिला प्रशासन, सेवा वेलफेयर सोसाइटी और ग्राम सभा मडगांव के संयुक्त तत्वावधान में जनशक्ति से जल शक्ति के अंतर्गत नदी बचाओ अभियान के तहत बनई नदी पर बोरीबांध का निर्माण किया गया। उपायुक्त ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी प्रखण्ड में 10-10 बोरीबांध बनाये जाय। बोरीबांध के लिए सभी प्रखण्ड स्तरीय अधिकारी/कर्मियों के साथ ग्रामीण भी उत्साहित होकर श्रमदान कर रहे हैं।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बोरीबांध बनने के कई लाभ गांव को मिलेंगे। लोग यहां सहज रूप से खेती कर सकते हैं। वहीं नहाने-धोने, मवेशियों को पानी पिलाने में सुविधा होगी। जिला प्रशासन एवं सेवा वेलफेयर सोसाईटी द्वारा संयुक्त रूप से जनशक्ति से जलशक्ति आंदोलन चलाया जा रहा है। इसमें ग्रामसभाओं की अहम भूमिका है। ग्राम सभाओं के माध्यम से व्यापक स्तर पर ग्रामीणों को जागरूक किया है रहा है।

जनशक्ति से जलशक्ति के तहत खूंटी जिले में जारी नदी बचाओ अभियान के क्रम में 23 अप्रैल को मुरहू प्रखंड के मडगांव में ग्रामीणों ने चिलचिलाती धूप से श्रमदान कर बनई नदी पर बोरी बांध का निर्माण किया।  इस बोरीबांध से किसान  25 एकड़ भूमि को सिंचित कर पाएंगे। साथ ही अस्तित्व खोती बनई नदी को पुनर्जीवित करने में यह बोरीबांध सहायक साबित होगा।

इन प्रयासों से ग्रामीणों के बीच जाकर इन्हें जल संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गयी है। इन्हें आत्मनिर्भर बनने और जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। इससे गांव के लोग काफी उत्साहित थे।
इन लोगों ने किया श्रमदान
मुरहू के प्रखंड विकास पदाधिकारी, श्री मिथिलेश कुमार सिंह जुनास ढोढराय, करम सिंह ढोढराय, सुशील सोया, एतवा ढोढराय, कृष्णा ढोढराय, सामु ढोढराय, बिरसा ढोढराय, सागर ढोढराय, सुमन ढोढराय, बुधुआ ढोढराय, गोगा ढोढराय, संदीप ढोढराय, बेनेदिक्त ढोढराय, सुमन ढोढराय, रवि ढोढराय, अल्बर्ट ढोढराय, सोमा ढोढराय, रॉकन ढोढराय, दास ढोढराय, सुमन ढोढराय, आयलिन ढोढराय, बिन्नी समद, कैरी ढोढराय समेत समस्त ग्राम सभा सदस्यों ने श्रमदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *