झामुमो का उडिकेल पंचायत समिति का गठन

खूंटी: झारखंड मुक्ति मोर्चा संगठन को मजबूत करने के लिए जिले के अलग अलग प्रखंड और पंचायतों में समिति का पुनर्गठन किया जा रहा है। यह जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबैर अहमद के नेतृत्व में किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कर्रा प्रखंड के उड़िकेल पंचायत में पंचायत समिति का पुनर्गठन  किया गया। साथ ही संगठन को मजबूती के बारे में चर्चा किया गया। झामुमो जिला सोशल मिडिया प्रभारी राहुल केशरी ने कार्यकर्ताओं को आपस में मिलकर काम करने की बातें कही। साथ ही पंचायत और बूथ कमेटी को मजबूत करने को कहा।राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं को लोगों तक हमें प्रचार प्रसार करना है और इसका ग्रामीणों को लाभ दिलवाना है । उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार और BJP नहीं चाहते हैं कि झारखंडियों की स्थानीय नीति 1932 यहाँ लागू हो, इसलिए स्थानीय नीति को रद्द कराया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने सुदूर गाँव तक सरकार की योजनाओं को आप की योजना आप की सरकार आप के द्वार के माध्यम से हर तबके को सरकारी लाभ देने का काम किया है। उन्होंने कहा जल्द ही कमेटी विस्तार करके चुनाव की हर परिस्थिति में हमें मजबूत रहना है।
झामुमो नेता सहसचिव कर्रा नमजन होरो ने कहा कि ग्रामीणों को सरकारी लाभ दिलाने के लिए जागरूक करने की आवशकता है और जो भी लोग सरकार की योजनाओं से वंचित हो गए हैं उन्हें पंचायत समिति के द्वारा चिन्हित करके सरकारी लाभ देने का काम पंचायत स्तर होना पड़ेगा।
पंचायत के मुखिया छतरी हेमरोम ने उड़िकेल पंचायत में चल रहे सरकार की सभी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत रूप से बताया और लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को कहा।
किसान मित्र मुन्ना हेरेंज ने किसानों को सरकार द्वारा प्राप्त सब्सडी के बारे में और अनुदान पर प्राप्त सभी सरकारी सहायता के बारे में विस्तार से लोगों को बताया।
झामुमो किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष खैरा होरो ने कहा कि सरकार अच्छा से काम कर रही है। आज की बैठक में मुख्य रूप से राहुल केसरी, नामजन होरो,पंचायत मुखिया छतरी हेमरोम,पौलुस होरो, खैरा होरो, मुन्ना हेरेंज, संजय मुंडा, अमित खालखो, जयराम पाहन, समीर मुंडा,जिबा पाहन, पूनम हस्सा, बहलेन, सबिता मुंडाइन, अनिता बरला, शानियरो, और भी बहुत सारे संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*आज की पंचायत कमिटी उड़िकेल विस्तार 👇🏻*
*_अध्यक्ष:_  सहदेव कुमार भेंगरा
_उपाध्यक्ष:_ सुखराम हेमरोम
_उपाध्यक्ष:_ जयराम पाहन
_उपाध्यक्ष:_ सरन होरो
_उपाध्यक्ष:_ उज्वल होरो
_उपाध्यक्ष:_ जिबा पाहन
_उपाध्यक्ष:_ दानिएल आईन्द
_सचिव:_  माधवी मुंडा
_सहसचिव:_ अभिषेक लकड़ा
_सहसचिव:_ प्रकाश हेमरोम
_सहसचिव:_ हाबिल भेंगरा
_कोषाध्यक्ष:_ शमूएल धान
_संगठन सचिव:_ जीवन्ति आईन्
_कार्यकारी सदस्य:_ अनुज कुमार मिश्रा
_कार्यकारी सदस्य:_ फुलजेम्स आईन्द
_कार्यकारी सदस्य:_ सोनू मुंड
_कार्यकारी सदस्य:_ याकूब आईन्द
_कार्यकारी सदस्य:_ बुतरू प्रधान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *