बैल के सींग की मार झेलने को तैयार रहे हेमंत सरकार: आदित्य साहू
रांची: भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने आज मुख्यमंत्री के बैल वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
श्री साहू ने कहा कि बैल गांव,गरीब,किसान की पहचान है। करोड़ों लोगों के पेट भरने में सहयोगी है। लेकिन बहुत ऐसे लोग होते हैं जो बैल से काम लेने के बाद उसके महत्व को भूल जाते हैं। मालिक होने का अहंकार सिर चढ़कर बोलने लगता है।
श्री साहू ने कहा कि गांव,गरीब ,किसान जनता केलिए बैल ही उपयोगी है इसलिए आज जनता उसी बैल के साथ खड़ी है।
कहा कि लेकिन आज बैल गुस्से में है, आक्रोशित है और जनता उसी के साथ खड़ी है।
कहा कि मुख्यमंत्री जी जिसको बैल बोलकर अपमानित करते हैं वह राज्य का पूर्व मुख्यमंत्री है, आदिवासी समाज का अगुआ है,लाखों जनता का लंबे समय से जन प्रतिनिधि है।
श्री साहू ने कहा कि बैल के अपमान का बदला जनता लेने को तैयार है।हेमंत सरकार को बैल के सिंग की मार झेलने को तैयार रहना चाहिए।
कहा कि जनता लूट और झूठ से ऊब चुकी है। आम आदमी परेशान है। स्वास्थ्य ,शिक्षा, जैसी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। बालू, पत्थर,खान खनिज को लूट मची है। युवा शक्ति हताश और निराश है।महिलाएं भयभीत हैं।
कहा कि राज्य की बेटियां अब विद्यालयों में भी असुरक्षित हो गई हैं।
कहा ऐसे हालत से राज्य को उबारने केलिए जनता कमर कस चुकी है।



