हजारीबाग ने बम ब्लास्ट,तीन लोगों की मौत,घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

चतरा :हजारीबाग जिले के हबीबी नगर में बम ब्लास्ट से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में पति-पत्नी और एक बच्ची शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के खिरगांव हबीबी नगर खानकाह के पास एक दर्दनाक धमाका हुआ। एक व्यक्ति अपनी खाली जमीन में झाड़ियां साफ करा रहा था। तभी जमीन के अंदर से अचानक ब्लास्ट (विस्फोट) हो गया। इस धमाके में तुरंत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक मवेशी घायल है।
मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग बाड़ी की सफ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज़ धमाका हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हर्द है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *