नुगा बेस्ट पांडरा ब्रांच का छह साल पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम, थेरेपी से लाभ पाने वाले लोगों ने अपने अनुभव साझा किया
गणादेश,रांची : राजधानी रांची के पंडरा स्थित नुगा बेस्ट केंद्र ने अपने छह साल पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे, जबकि पंडरा केंद्र के प्रबंधक लकी कुमार पाण्डेय, मेंबरों और जोनल मैनेजर ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान नूगा बेस्ट थेरेपी से लाभ पाने वाले लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। वहीं टेस्टीमोनी कॉन्टेस्ट और लकी ड्रॉ का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 50 लोगों ने भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
जोनल मैनेजर विवेकानंद पांडेय ने बताया कि नूगा बेस्ट एक कोरियाई कंपनी है, जिसकी थेरेपी मशीनें भारत के कई राज्यों और नेपाल में लगी हैं। उन्होंने कहा कि यह थेरेपी सेवा पूरी तरह निःशुल्क है और लाखों लोग इससे लाभ उठा रहे हैं। इस अवसर पर जोनल मैनेजर विवेकानंद पाण्डेय के अलावा नीलम , शिखा। संधिया ,आरती, पंडारा ब्रांच की हेल्थ कंसल्टेंट सरस्वती उपस्थित थी। इसके अलावा असाध्य रोगों से परेशान लोग जिसमें नुगा बेस्ट थेरेपी लिया उनका असाध्य रोगों से आराम मिला है। सभी ने नुगा बेस्ट के बारे में अपनी बातों को शेयर किया। जिसमें मुख्य रूप से आसित जी , बिनोद जी लखन जी , सुनीता देवी , अंजना मौजूद थीं।



