एक दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

रांची :परम पूज्य गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य एवं भगवती वंदनीय माता जी के सूक्ष्म संरक्षण में एक दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कांके चौक शिव मंदिर प्रांगण में कांके प्रज्ञा मंडल शांति नगर अरसंडे एवं पतरा टोली कांके के संस्थापक तथा अखिल विश्व गायत्री परिवार के कर्मठ परिव्राजक श्री निरंजन सिंह द्वारा भव्य आयोजन कराया गया। 111 कलश यात्रा के साथ इस कार्यक्रम को शांति कूज हरिद्वार के प्रतिनिधि मंडल से धुर्वा गायत्री शक्तिपीठ रांची द्वारा संपन्न कराया गया।
प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिए गए प्रवचनों से प्रेरित होकर 16 लोगों ने दीक्षा संस्कार ली तथा सुलोचना शाहदेव का जन्मदिन संस्कार भी मनाया गया। संध्या दीप यज्ञ के महायज्ञ से कार्यक्रम का समापन कराया गया ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांके प्रज्ञा मंडल के महिला मंडल , प्रज्ञा मंडल एवं युवा मंडल के कर्मठ कार्यकर्ता ने अपने तन मन धन से अपना योगदान दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *