पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा के तीसरे चरण में पहुंचे बरकट्ठा

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मंगलवार को संकल्प यात्रा के तीसरे चरण में बरकट्ठा पहुंचे। बुढ़िया माता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने ब्लॉक मैदान में बरकठ्ठा विधानसभा क्षेत्र की विशाल जनसभा को संबोधित किया।
इसके पूर्व श्री मरांडी का भव्य स्वागत किया। उन्हे सुनने केलिए सड़कों पर एवम सभा स्थल पर जन सैलाब उमड़ पड़ा।
अपने आक्रामक अंदाज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा।
श्री मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार लूट,अपराध,भ्रष्टाचार की पर्याय है। लगभग चार वर्षों में इस सरकार ने केवल झारखंड के नाम की राजनीति की लेकिन झारखंड के लोगों का कुछ भला नही किया। केवल झारखंड को लूटा और लुटवाया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यदि बेदाग हैं तो ईडी के सवालों से क्यों भाग रहे।क्यों बचने और बचाने केलिए सुप्रीम कोर्ट में महंगे महंगे वकील के माध्यम से पैरवी करवा रहे।
उन्होंने कहा आज झारखंड की जनता को निर्माण कार्य के लिए,घर बनाने केलिए बालू नही मिल रहे। सभी नदियों के बालू को दिल्ली,मुंबई ,कोलकाता के दलालों,बिचौलियों को हेमंत सरकार ने बालू बेच दिए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीयत साफ रहती तो बॉर्डर पर तस्करों को पकड़ती लेकिन दलाल बिचौलिए धड़ल्ले से झारखंड की खनिज संपदा,बालू को बाहर ले जा रहे।
उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार के संरक्षण में अपराध और भ्रष्टाचार फल फूल रहा। बिना पैसे का कोई काम नही होता। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने केलिए ,मृत्यु प्रमाण पत्र केलिए भी पैसे देने पड़ते हैं।
उन्होंने कहा कि जहां मुख्यमंत्री खुद नाम बदलकर आदिवासियों, गरीबों की जमीन हड़पी है उससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की उम्मीद नहीं की जा सकती।
कहा कि ऑफिसर डंके की चोट पर बोलते हैं देकर आए हैं तो लेकर ही जायेंगे। पदाधिकारी मोबाइल रिचार्ज की तरह पद पोस्ट को पैसे से रिचार्ज कराते हैं।

श्री मरांडी ने कहा कि जिस दिन मुख्यमंत्री ,मंत्री ट्रांसफर पोस्टिंग में,सरकारी योजनाओं में पैसे लेना बंद कर देंगे उस दिन किसी पदाधिकारी की हिम्मत नहीं की जनता से काम के बदले पैसे की मांग कर दे।

उन्होंने कहा कि राज्य में बेतहाशा अपराध बढ़े हैं।हत्या लूट,अपहरण डकैती की घटनाएं आम हो गई। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं।

उन्होंने कहा कि पुलिस का काम अपराधियों को पकड़ना है,जेल में डालना है लेकिन राज्य में पुलिस इस काम को छोड़कर वसूली में व्यस्त है।

उन्होंने कहा राज्य सरकार ने केवल अपने अपने खिलाफ आवाज उठाने वालों पर केस मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार जनता के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। स्कूल में शिक्षक नही,अस्पतालों में डॉक्टर्स नही,दवाई नही। सड़कों की मरम्मत तक नही करा पा रही ये सरकार।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा भेजे गए अनाज भी महीनो तक मिल रहे। ये सरकार गरीबों के अनाज को भी लूटवा रही है।

उन्होंने कहा कि आज राज्य में विकास के सारे कार्य ठप्प हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं को भी हेमंत सरकार लटकाने और भटकाने में लगी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने राज्य गठन के साथ विकास कार्यों को भी धरातल पर उतारा। अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने अलग झारखंड राज्य दिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव शहर की दूरी कम की। सर्व शिक्षा अभियान चलाया। पुल पुलियों का निर्माण हुआ। और मोदी सरकार ने पिछले 9वर्षों में तेजी के साथ गांव,गरीब किसान,मजदूर,युवा,महिला सभी वर्गों की चिंता की।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में गरीबों के खाते में पैसे भेजे गए।कोई भूखा नही सोए इसके लिए प्रति व्यक्ति 5किलो अनाज की व्यवस्था की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों के पक्के मकान बन रहे,घरों में शौचालय दिए, हर घर बिजली पहुंचाई।और अब प्रत्येक घरों तक नल जल योजना से पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही।
उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार बनती है तो विकास की चर्चा होती है।लेकिन झामुमो,कांग्रेस राजद की सरकार ने राज्य को केवल लूट,भ्रष्टाचार ,अपराध और तुष्टिकरण दिया।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार ,अपराध मुक्त झारखंड केलिए भाजपा की सरकार आवश्यक है।
उन्होंने 2024के चुनाव में झारखंड की 14लोकसभा सीट भाजपा के खाते में डालकर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने तथा राज्य में मजबूत भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा का यह संकल्प अब जन संकल्प बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *