मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया ध्वजारोहण,आम जनता को किया सम्मानित
रांची: 79वां स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य राजकीय समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने ध्वजारोहण किया।ध्वजारोहण से पहले राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया. विभिन्न टुकड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट किया, जिसमें झारखंड सशस्त्र
पुलिस, सीआरपीएफ, आईआरबी, जिला पुलिस और होमगार्ड के जवान शामिल थे. इस अवसर पर राज्यपाल ने राज्य की जनता को संबोधित किया और सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है ताकि समारोह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके. इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने



