महामहिम राष्ट्रपति के स्वागत में खूंटी तैयार,राज्य स्तरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

खूंटी:जिला मुख्यालय में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। घरती आबाः भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर राष्ट्रपति के आगमन को खास बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ कार्यक्रम प्रबंधन की बारीकी से निरीक्षण में जुटी हैं।
कार्यक्रम को लेकर एक साथ एक छत के नीचे हजारों महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बैठ सकें और राष्ट्रपति से रू-ब-रू हो सक,ें इसके लिए यवस्था की जा रही है।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। 25 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने मंगलवार को राज्य स्तरीय पदाधिकारी और डीआईजी रैंक के अधिकारी एकसाथ हेलीकाॅप्टर से खूंटी पहुंचे। हेलीपैड का निरीक्षण किया। साथ ही हेलीकाॅप्टर के लैंडींग एवं उड़ान का ट्रायल किया ।
माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर भगवान बिरसा मुंडा की धरती को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। खूंटी मुख्य सड़क मार्ग में आकर्षक विद्युत सज्जा का कार्य कराया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल के आसपास सदर अस्पताल और अन्य सरकारी दफ्तरों की दीवारों पर सोहराई पेंटिंग करायी जा रही है। परिसदन की बाह्य दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग के माध्यम से प्रकृति की विभिन्न छटाओं को दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है। परिसदन की चाहरदीवारी में रंग रोगन और पेंटिंग का कार्य हो रहा है। साथ ही जनजातीय समुदाय की जीवन शैली और संस्कृति की कुछ झलकियों को भी पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया गया है। जंगल पहाड़, नदी नाले समेत फूल फल और ढोल नगाड़ों से पेंटिंग को जीवंत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
खूंटी में आयोजित होने वाले राष्ट्रपति के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिला मंडल और किशोरियों का समूह उपस्थित होगा। स्वागत में कोई कमी न रह जाए, इस हेतु युद्ध स्तर पर अलग अलग विभागों को अलग अलग जिम्मेवारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *