घूरान राम ने थामा कमल,बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया

रांची: प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया।झामुमो,कांग्रेस,राजद छोड़कर हजारों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पार्टी का पटका एवम माला पहनाकर पूर्व सांसद घुरन राम,माधवचंद्र महतो, ब्रजेंद्र हेमरोम,राजेंद्र मुंडा सहित उनके समर्थकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष,आरती कुजूर, बालमुकुंद सहाय और सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक ने किया। उपस्थित लोगों को 8980808080 पर ऑनलाइन सदस्यता भी ग्रहण कराई गई।
झामुमो,राजद,कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में विनोद चंद्रवंशी,उमेश सिंह,मनदीप राम,उमेश सिंह,विजय मेहता, सुरेश कुमार,मुकेश गौड़,सन्नी चंद्रवंशी, बृज बिहारी सिंह,विनोद चंद्रवंशी,जसमुद्दीन अंसारी, ननी गोपाल गोराई,प्रदीप मंडल,गया प्रसाद मंडल,संतोष महतो,रमेश कापरी,पंकज चौधरी,बलराम सिंह,विमल घोष,परिमल घोष,मुखिया फागु उराँव, जगदीश मांझी, प्रतीमा देवी, मुखिया जागरण उराँव दिलीप ठाकुर, बिरसा हेमरोम, सुखराम मुंडा, मदन प्रामाणिक, हेमन्त केसरी,मुखिया फागु उराँव, जगदीश मांझी, प्रतीमा देवी, मुखिया जागरण उराँव दिलीप ठाकुर, बिरसा हेमरोम, सुखराम मुंडा, मदन प्रामाणिक, हेमन्त केसरी,आदि शामिल हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सभी को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 2024में देश की जनता तीसरी बार मोदी सरकार बनाने केलिए संकल्पित है। हमे जन जन के बीच में जाकर मोदी जी के संदेश को पहुंचाना है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो 400पार का लक्ष्य दिया है उसे पूरा करना है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पिछले 10वर्षों में गांव , गरीब, किसान, मजदूर,महिला,आदिवासी, दलित पिछड़े सभी को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।
उन्होंने कहा कि अटल जी की सरकार से शुरू हुई विकास यात्रा को मोदी जी ने तेजी से आगे बढ़ाया है। जनधन खाता,शौचालय,प्रधानमंत्री आवास,आयुष्मान योजना,प्रति व्यक्ति 5किलो अनाज,उज्जवला गैस योजना,पीएम विश्वकर्मा योजना,जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाएं आम जनता तक पहुंची है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश का स्वाभिमान और सम्मान बढ़ाया है।आज तिरंगा की ताकत को दुनिया पहचान रही। सबका साथ सबका विकास तेजी से धरातल पर उतर रहा है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत
सोरेन ने झारखंड के खान,खनिज , बालू, पत्थर सब को लूटा ।बिचौलिए,दलाल को खुली छूट दी। जब इससे भी पेट नही भरा तो गरीब युवा बेरोजगारों की नौकरी बेंच दी।
उन्होंने कहा कि दलाल,बिचौलिए के व्हाट्स ऐप चैट ने पूरा इतिहास भूगोल बता दिया है।
ज्वाइनिंग कमिटी के प्रदेश संयोजक डॉ रविंद्र कुमार राय* ने कहा कि भाजपा कोई परिवार की पार्टी नहीं। बल्कि सभी समाज,वर्ग की पार्टी है।
कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि समाज का परिवर्तन भी है।
भाजपा सर्व व्यापी सर्व समावेशी सोच के साथ अंत्योदय का लक्ष्य पूरा कर रही।
उन्होंने कहा कि मजबूत भारत,विकसित भारत, आत्म निर्भर भारत के निर्माण में सभी का सहयोग आवश्यक है।
माधव चंद्र महतो* ने कहा कि बाबूलाल मरांडी जी के नेतृत्व में भाजपा का जनाधार बढ़ता ही जा रहा।इनके साथ कार्य करने का पुराना अनुभव है।ये हमारे राम हैं और मैं उनका हनुमान।
पूर्व सांसद घूरन राम* ने पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा ही आदिवासी,दलित,पिछड़े सभी समाज का सम्मान करती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आज तेजी से विकास कर रहा।
उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार बनाने केलिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व जो जिम्मेवारी देगा उसे पूरा कराने में पूरी ताकत झोंक दूंगा।
ब्रजेंद हेमरोम ने कहा कि झामुमो के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार ने राज्य को आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा दिया है।
कहा कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को अंतिम मुकाम तक पहुंचाएंगे।
राजेंद्र मुंडा ने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होकर आज खुशी और गर्व का अनुभव कर रहा हूं।
उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने आदिवासियों की भलाई केलिए कुछ भी नही किया। हेमंत सोरेन आदिवासियों के ठेकेदार बनने का दंभ भरते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *