आरा शहर के सबसे चर्चित होटल पार्क व्यू के मालिक के पुत्र रोहित सिंह का निधन

पटना/आरा।”जिन्दगी तो बेवफा है?एक दिन ठुकराएगी?मौत महबूबा है एक दिन?साथ लेकर जायेगी”?बिहार के भोजपुर जिले से शनिवार की दोपहर दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है।जी हां?शाहाबाद के सबसे चर्चित आरा पार्क व्यू होटल के मालिक जनार्दन सिंह के बड़े पुत्र रोहित सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई।ऊर्जावान रोहित सिंह युवा व काफी फिट रहने वाले विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे।उनकी आकस्मिक मौत की खबर से पूरे भोजपुर समेत शाहाबाद में शोक की लहर दौड़ गई है।

गौरतलब हो कि भोजपुर जिले अंतर्गत आरा शहर में सबसे चर्चित होटल पार्क व्यू माना जाता है।उनके मालिक जनार्दन सिंह काफी सहज व विनम्र स्वभाव के इंसान हैं।उनके बड़े पुत्र रोहित सिंह जो अभी 43 वर्ष के युवा व काफी फिट रहने वाले विनम्र स्वभाव के बेहतरीन गुणों से परिपूर्ण इंसान थे। शनिवार को आरा अपने होटल से दोपहर में हरि जी के हाता स्थित आवास पर नहाने गए थे।वहीं उन्हें बाथरूम में चोट लगी।हालांकि सूत्रों की मानें तो रोहित सिंह हमेशा योग व व्यायाम करने वाले कर्मठ जुझारू इंसान थे।लेकिन ईश्वर की मर्जी के आगे इंसान का कुछ भी वश नहीं चलता है।उन्हें चोट लगने के बाद अचानक हार्ट अटैक की शिकायत हुई।अविलंब उन्हें बगल के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।ऊर्जावान रोहित सिंह के एक छोटे भाई व पत्नी समेत दो पुत्री हैं।रोहित सिंह की हार्ट अटैक से मौत की खबर फैलते ही पूरे भोजपुर समेत शाहाबाद में शोक की लहर दौड़ गई है।आरा शहर व पूरे शाहाबाद से उन्हें देखने के लिए भीड लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।सभी लोगों के जुबान से बस यही निकल रहा था कि ईश्वर की मर्जी के आगे इंसान का बस नहीं चलता है।पूरे आरा में चारों तरफ रोहित सिंह की आकस्मिक निधन की खबर से लोगों में मायूसी छा गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *