4दिसंबर को चार दो हजार शिक्षकों को सम्मानित करेगी पासवा,तैयारी पूरी

रांची:प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पासवा शिक्षकों के लिए अब तक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रही है।
पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा राज्य में शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाले सबसे बड़े सम्मान समारोह में झारखंड के विभिन्न हिस्सों से लगभग 2000 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
4 दिसंबर 2022 दीक्षांत मंडप मोरहाबादी रांची विश्वविद्यालय में पूर्वाह्न 10.30 बजे झारखंड राज्य की वित्त सह खाध आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव शिक्षकों को मोमेंटो देकर सम्मानित करेंगे एवं उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सर्टिफिकेट भी देंगे।शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद होंगे।
      शिक्षक सम्मान समारोह के साथ साथ कार्यशाला भी आयोजित किए जा रहे हैं।शिक्षकों के लिए बच्चों के द्वारा मोबाइल का इस्तेमाल एक चुनौती विषय पर रिनपास की डायरेक्टर श्रीमती डॉ जयती सिमलई कार्यशाला के मुख्य वक्ता के रुप में व्याख्यान देंगी,जबकि शिक्षाविद् एल.आर.सैनी विशिष्ट अतिथि होंगे।
                पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद 3 दिसम्बर को सेवा विमान से रांची आयेंगे।पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद का 3 दिसम्बर को जन्मदिन है। झारखण्ड पासवा उनके जन्मदिन पर सेलिब्रेशन करेगी।
     इस बीच प्रदेश पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने झारखण्ड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव से उनके कार्यकाल में मुलाकात की एवं उन्हें विधिवत शिक्षक सम्मान समारोह के उद्धघाटन के लिए आमंत्रित किया।
     प्रदेश पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कार्यक्रम की सफलता के लिए संचालन समिति का गठन किया है जो निम्नवत है:-
      संचालन समिति:-
संयोजक:- लाल किशोर नाथ शाहदेव
सह संयोजक:- अरविन्द कुमार
      
1.रजिस्ट्रेशन ऑन स्पॉट- 4 दिसम्बर, पूर्वाह्न 8.30 से 10.00 बजे तक :- इस्मत इस्लाम,अंकिता कुमारी,सती सिन्हा,चारुमाला कुमारी
2. डायरेक्टर/प्राचार्य का स्वागत एवं उचित स्थान ग्रहण कराना:- रणधीर कौशिक, मुकेश कुमार सिंह, विजय लक्ष्मी, मनीष पाठक।
शिक्षकों का स्वागत सह उचित स्थान पर बैठाना:- आलोक बिपीन टोप्पो, संजय प्रसाद,अनिकेत कुमार, अंकिता कुमारी।
भोजन,चाय,पानी:-मुजाहिद इस्लाम,संजय प्रसाद,मनीष पाठक, प्रियंका कुमारी।
मुख्य अतिथि/विशिष्ट अतिथि के साथ:-अनामिका सिंह,निशा कुजूर,संगीता सिंह,अनिकेत कुमार।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी:-आलोक बिपीन टोप्पो, कैलाश कुमार,राशीद अंसारी, अल्ताफ अंसारी,नीलम देवी।
टेन्ट व्यवस्था:-आलोक बिपीन टोप्पो,मेंहुल कृष्णा,माणिक पाठक।
साउंड सिस्टम प्रभारी:- मुजाहिद इस्लाम
मोमेंटो,बैच,शॉल,अंगवस्त्र प्रभारी:- अरविन्द कुमार,अमीन अंसारी,मजीद अंसारी,राजन कुमार।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोटोकॉल प्रभारी:-  तौफिक हुसैन अंसारी
मंच व्यवस्था प्रभारी:- डा सुषमा केरकेट्टा,अनिकेत कुमार,चारुबाला कुमारी
सोशल मीडिया प्रभारी:- नीरज सहाय
मीडिया प्रभारी:- डा राजेश गुप्ता छोटू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *