चाईबासा पहुंचे अमित शाह जनसभा को करेंगे संबोधित

चाईबासा : यह दृश्य चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान का है जहां पर अब से कुछ ही देर में भारत सरकार के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह यहां से मिशन 2024 लोकलोकसभा और विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। यहां से अमित शाह विजय संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे। जिसके बाद वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे। जिला प्रशासन ने अमित शाह की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात किया है। कार्यक्रम पंडाल में महिला और पुरुषों के लिए बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। साथ ही सभी जगहों पर सुरक्षाबलों को लगाया गया है। आज के कार्यक्रम में अमित शाह के साथ केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे भी शामिल होंगे। अमित शाह जनसभा को संबोधित करने के बाद छत्तीसगढ़ के लिए यहीं से रवाना हो जाएंगे।
इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भाजपा के मुख्यमंत्री विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सांसद निशिकांत दुबे प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश,विद्युत वरण महतो,आदित्यनाथ साहू, सहित भाजपा के नेता कार्यक्रम स्थल पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *