विजय संकल्प रैली में गरजे अमित शाह,कहा- जनता चाहती है परिवर्तन,हेमंत सोरेन सरकार पर किया हमला

चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड के कोल्हान से मिशन 2024 का शंखनाद कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान से लोकसभा चुनाव के लिए हुंकार भरा है।

साथ ही लोकसभा चुनाव में सभी14 सीटों पर कमल खिलाने का संकल्प दिलाया।अमित शाह ने अपना भाषण शुरू करने से पहले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।
उन्होंने कहा कि कोल्हान की धरती के अंदर समृद्धि है। प्राकृतिक संपदा इतना है की पूरे देश की गरीबी मिटाई जा सकती है।

पूर्व में रघुवर दास के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार ने इस क्षेत्र में अनेक विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया। लेकिन उसके बाद में यहां पर एक ऐसी सरकार आ गई जिसने झारखंड को तबाह करके रख दिया। इस राज्य का मुख्यमंत्री तो आदिवासी जनजाति है लेकिन यह सरकार आदिवासियों के विरोध में कार्य करती है।इस सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है। दलाल और बिचौलिए आदिवासियों की जमीन हड़पने में लगे हुए हैं।
वहीं कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कोल्हान क्षेत्र में वामपंथी उग्रवाद चरम पर था। केंद्र में जब से मोदी की सरकार आई उग्रवाद को समाप्त करने के लिए अभियान चलाया गया। वर्तमान में उग्रवाद बहुत हद तक कम हो गया है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को सम्मान देने का काम भाजपा ने किया है। देश की पहली आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया गया। यही नहीं भगवान बिरसा मुंडा को सम्मान देने के लिए उनके जन्मदिवस पर आदिवासी सम्मान गौरव दिवस मनाने का काम भाजपा ने शुरू किया है। इसके अलावा 1932 पर भी कहा कि इसके लागू होने से कोल्हान की जनता सरकारी नौकरियों से वंचित हो जायेंगे।
जनसभा में पूर्व सीएम रघुवर दास,केंद्रीय मंत्री अर्जन मुंडा,प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश,भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सहित कई भाजपा नेताओं ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *