अमित शाह झारखंड में,विपक्षी दलों में खलबली

रांची: वर्तमान में राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले भाजपा के कद्दावर नेता सह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड में हैं। शनिवार यानी आज उनका जनसभा चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में निर्धारित है। अमित शाह झारखंड में एक दिन पहले यानी शुक्रवार की शाम ही रांची पहुंच गए हैं। होटल रेडिशन ब्लू में प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ उन्होंने बैठक कर आगे की रणनीति तैयार कर लिया है। भाजपा की नजर सबसे अधिक कोल्हान पर है। पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कोल्हान से भाजपा को बहुत अधिक सफलता हाथ नहीं लगी थी। इस बार कोल्हान पर सबसे अधिक फोकस है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा झारखंड से इस बार अधिक से अधिक सीटों पर कब्जा जमाने की फिराक में है। इस लिए भाजपा ने लोकसभा चुनाव की शंखनाद कोल्हान से करने का फैसला लिया है। कोल्हान के चाईबासा कॉलेज मैदान पूरी तरह से सज धज कर तैयार है। यहां पर अमित शाह जनता को संबोधित करेंगे और लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।
उधर अमित शाह के झारखंड दौरे पर विपक्ष पूरी तरह से घबरा गया है। उनको लगता है की अमित शाह की नजर कई गैर भाजपा नेताओं पर है। न जाने किसको तोड़ ले। कांग्रेस और झामुमो ने तो अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा है कि पिछली बार तो अमित शाह के जनसभा में भाजपा भीड़ ही नहीं जुटा पाई थी।  इस बार भी यही होने वाला है। इस लिए अमित शाह को एक दिन पहले ही झारखंड आमंत्रित कर लिया गया है।
झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा ही कि झारखंड की जनता को अब भाजपा पर  भरोसा नहीं रहा है। भाजपा के वादे झूठे साबित हो गए हैं। भाजपा चाहे पत्थर पर लाख नाक रगड़ ले,झारखंड की जनता इस बार उनके पक्ष में आने वाली नहीं है।
कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा है भाजपा नीत केन्द्र सरकार का काम केवल बड़ी बड़ी बातें करना, महत्वकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करना, अवास्तविक आंकडे देना ही है और यही काम गृहमंत्री झारखंड में करेंगे। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के दौरे पर तड़क भड़क नारों की बहुतायात नारों को बयां करेगी और इसका खमियाजा मध्यम वर्ग, आम आदमी, किसान, गरीब एवं वंचित वर्गों को भुगतना पड़ेगा।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि अपने दौरे के क्रम में राज्य की जनता का कुछ मुख्य प्रश्न हैं उसका भी जवाब गृह मंत्री को झारखंड प्रवास के दौरान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *