योग से मिलेगा मानसिक समस्याओं का समाधान:-ब्रह्माकुमारी बबीता दीदी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिमराही बाजार के स्थानीय ओम शांति केंद्र के सभागार में 21जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित विश्व परिवर्तन के लिए परमात्म ज्ञान ओर योग कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय सेवा केन्द्र प्रभारी बबीता दीदी, पतंजलि योग प्रशिक्षक डॉ पी.के.रंजन, उप पार्षद बिनीता देबी, अतुल कुमार, मंजुदेबी, इन्द्रदेब भाई,ब्रह्माकुमार कन्हिया भाई, रागिणी देबी ,फूल देवी, आस्था बहन ,चाँदनी बहन,शिव कुमारी देबी, ब्रह्माकुमार किशोर भाईजी, नीलम देबी इत्यादियो ने संगठित रूपमे दिप प्रजवल्लित करके किया।

स्थानीय सेवा केन्द्र प्रभारी राजयोगीनी बबीता दीदीजी ने अपने उदबोधन देते हुए कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग करना जरूरी है। और शरीर के साथ साथ आत्मा को भी परमात्मा के साथ योग लगाना जरूरी है।उन्होंने कहा परमात्मा हम सभी मनुष्य आत्माओं के परमपिता हैं। परमात्मा से योग लगाने से आत्मा में दिव्य गुण और शक्तियां जागृत होने लगती हैं। आत्मा सुख, शांति, आनंद, प्रेम, पवित्रता की अनुभूति करती है। राजयोग मेडिटेशन के प्रयोग से सभी तरह की मानसिक समस्याओं से समाधान मिल जाता है। आप सभी भाई-बहनों का परमात्मा के घर में स्वागत है। इस शिविर में बताईं गईं बातों को जीवन में धारण करेंगे तो आपकी बीमारी दूर हो जाएगी। तन और मन दोनों स्वस्थ होंगे।
बबीता दिदीजी ने कहा कि अपनी जीवन की समस्याओं को परमात्मा शिव बाबा पर अर्पित कर हल्के रहेंगे तो सब बीमारियों से मुक्त रहेंगे। तनाव से ही सब बीमारियां होती हैं।

डॉ. प्रभात कुमार (पी .के.) रंजन जी ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान का प्रयास है कि लोगों के जीवन से मानसिक और शारीरिक समस्याओं को दूर करना। राजयोग मेडिटेशन और हेल्दी लाइफ स्टाइल के समन्वय से यह शिबिर प्रोग्राम रखा गया है।
इस प्रोग्राम से आपके जीवन में नई रोशनी मिलेगी।

उक्त कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमार किशोर भाईजी ने किया।मौके पर उप मुख्य पार्षद बिनीता देबी, डॉ मनोज कुमार,स्थानीय सेवा केन्द्र प्रभारी बबीता दीदी, पतंजलि योग प्रशिक्षक डॉ पी.के.रंजन, अतुल कुमार, मंजुदेबी, इन्द्रदेब भाई,ब्रह्माकुमार कन्हिया भाई, रागिणी देबी ,फूल देवी, आस्था बहन ,चाँदनी बहन,शिव कुमारी देबी, ब्रह्माकुमार किशोर भाईजी, नीलम देबी,शान्ति देवी, बीरेंद्र भाई इत्यादि सैकड़ों लोगों ने योग सहभागी हो कर लाभ लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *