ओरमांझी प्रखंड की प्रमुख श्रीमती अनुपमा देवी भाजपा में हुई शामिल

रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में ओरमांझी प्रखंड की प्रमुख श्रीमती अनुपमा देवी भाजपा में शामिल हुई।प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने अंगवस्त्र और पार्टी का पटका देकर विधिवत रूप से उन्हें पार्टी में शामिल कराया।
मौके पर दीपक प्रकाश ने कहा कि ओरमांझी की प्रमुख हमारी बहन अनुपमा देवी का भाजपा में शामिल होना यह बता रहा कि प्रतिदिन गांव की सरकार का भरोसा भाजपा पर बढ़ता जा रहा है।

कहा कि आज जिस प्रकार से राज्य की हेमन्त सोरेन सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त है,खनिज सम्पदाओं की लूट मची हुई है, कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर बना दी गयी है। राज्य में आज कोई सुरक्षित नही है ,छोटी छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या जैसी जघन्य घटनाएं घटित हो रही है।जिस उम्मीद के साथ राज्य की जनता ने हेमन्त सोरेन को सत्ता सौपी थी हेमन्त सरकार उस उम्मीद को पूरा करने में पूरी तरह से फेल हो चुके है। उन्होंने कहा कि अनुपमा देवी के भाजपा में आने के बाद भाजपा को और मजबूती मिलेगी।
प्रमुख अनुपमा देवी ने कहा कि मैं भाजपा की नीति सिद्धान्त और राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर आज भाजपा परिवार में शामिल हो रही हूं। राज्य का विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है यह पिछले तीन सालों से हम सब अनुभव कर रहे है।आगे पार्टी के निर्देश पर पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम करूंगी। अनुपमा देवी के साथ दीपा चौरसिया,अरविंद पतरस,जनमेजय दास,अमित राज ने भी भाजपा का दामन थामा।

अनुपमा देवी ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री एवंप्रदेश संगठन महामंत्री से मिलकर लिया आशीर्वाद
पार्टी में शामिल होने के पश्चात श्रीमती अनुपमा देवी ने झारखंड भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। श्री त्रिपाठी एवम कर्मवीर सिंह ने अंगवस्त्र देकर उनको सम्मानित किया।
मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुंद सहाय,प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका,सहित अन्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *